Close

गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने घर पर क्यों लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- कोई भी किसी के लिए परफॉर्म नहीं कर रहा था, दौड़-भाग नहीं कर रहा था.(Kritika Kamra reveals why she and Gaurav Kapur had a home wedding, No one was performing for anyone)

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ( Kritika Kamra-Gaurav Kapur) ने 11 मार्च को अपने मुंबई स्थित घर में बेहद सादगी से सात फेरे लिए ( Home Wedding). और अब कृतिका ने इस बात का खुलासा कि उनके और उनके हसबैंड गौरव कपूर के लिए शादी कभी भी सिर्फ कैलेंडर की तारीख (On The Calender) नहीं थी.

Kritika Kamra

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को अपनी करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में इंटीमेट शादी रचाई. ये शादी न तो डेस्टिनेशन वेडिंग थी, न ही ग्रैंड वेडिंग थी, न ही कपल की शादी में बड़े बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए. इन सब तामझाम से दूर कृतिका और गौरव ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी कर फैंस का दिल जीत लिया.

Kritika Kamra and Gaurav Kapur

कृतिका ने बताया- सच कहूं तो हमारे लिए शादी करना जरूरी था, शादी की रस्में निभाना नहीं. हमने शादी करने का फैसला किया. हम दोनों पहले से ही श्योर थे कि हमें 3-4 दिन वाली डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहिए. हमें कैलेंडर की तारीखों के हिसाब से शादी नहीं करनी हैं और न ही सुबह-शाम की रस्में निभाने जैसा कुछ करना है.

Kritika Kamra and Gaurav Kapur

बिजी शेड्यूल के कारण दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में मजा नहीं कर पाते थे. लेकिन कृतिका और गौरव ने इस धारणा को तोड़ दिया है. कृतिका ने बताया - मैंने अपनी शादी में बहुत मजे किए. क्योंकि न तो हम होस्ट कर रहे थे और न ही इधर-उधर भाग-दौड़ कर रहे थे. न हो कोई बड़ा बुजुर्ग ये कहने वाले थे कि जल्दी करो, लेट हो रहा है या यह एंट्री अब होनी है, या कि 'इतने बजे परफॉर्मेंस होनी ही है. हम दोनों में से कोई भी किसी के लिए परफॉर्मेंस नहीं दे रहा था. सब कुछ बस अपने आप होता जा रहा था.

Kritika Kamra and Gaurav Kapur

सच कहूँ तो, इस पूरे प्रोग्राम के दौरान हमारी फैमिली और फ्रेंड्स ही हमें संभाल रहे थे... हम ने इस प्रोग्राम में अपने परिवार के बुज़ुर्गों को भी शामिल किया और बच्चों का भी वेलकम किया. मुंबई हम दोनों के लिए स्पेशल सिटी है, इसलिए हम दोनों यही चाहते थे कि हमारी शादी मुंबई में ही हो बस. इसी शहर में हमने खुद को और फिर एक दूसरे को पाया है. इसलिए डेस्टिनेशन वेडिंग करना हमें ठीक नहीं लगा.

Share this article