Close

अभी से ही हारने से डरती है राहा कपूर, आलिया भट्ट ने सद्गुरु से किए बेटी के बारे में ये खुलासे, बोलीं- हमेशा जीतना चाहती है वो (Alia Bhatt reveals to Sadhguru how daughter Raha is already scared of failing, ‘She always wants to win’)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जितनी शानदार एक्ट्रेस है उतनी ही अच्छी मां भी है. आलिया चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो, एक्ट्रेस की पहली प्रायोरिटी उनकी बेटी राहा कपूर ( Her Daughter Raha kapoor) ही होती है. हाल ही में आलिया भट्ट ने सदगुरु (Spiritual Leader Sadguru) से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान आलिया ने मां होने के नाते बेटी राहा कपूर के बारे ढेर सारे खुलासे किए.

Alia Bhatt and daughter Raha

हाल ही में आलिया भट्ट ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव से बातचीत की, जिन्हें लोग सदगुरु के नाम से जानते हैं. उनके बीच हुई बातचीत के कई अंश अब सोशल मीडिया (यूट्यूब वीडियो) पर सामने आए हैं. एक वीडियो में आलिया भट्ट ने सदगुरु से अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में बहुत सारी बातें की.

Alia Bhatt and daughter Raha

एक वीडियो में आलिया ये सवाल पूछती है- मैं साढ़े तीन साल की बेटी की मां हूं. मेरी बेटी मेरी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी है. एक बार मेरे पापा ने मुझे ये सवाल पूछा था कि मम्मी बनने के बाद कैसा लग रहा है, तो मैंने जवाब दिया कि मां बनना खुशी और चिंता का एक मिलाजुला अनुभव है.

Ranbir Kapoor and daughter Raha

मैं लगातार ये सोचती रहती हूं कि क्या मैं एक अच्छी मां हूं. क्या मैं ठीक कर रही हूं. आप मुझे या किसी भी पैरेंट्स को क्या एडवाइस देंगे. क्योंकि बच्चे बहुत प्यारे होते हैं, जिज्ञासु होते हैं और वे शुरुआती सालों में पैरेंट्स के जरिए जिंदगी को सीखते हैं.

Alia Bhatt and daughter Raha

आलिया लाइफ में फेलियर होने पर भी बात की. बोलीं- हम सभी फेलियर से डरते हैं. मेरी बेटी राहा अब बड़ी हो रही है. वह हमेशा जीतना चाहती है. अगर कोई दूसरा फर्स्ट आ जाए, तो वह कहती है कि उसने चीटिंग की. तब मैं उसे समझाती हूं कि नहीं, वो फर्स्ट वो आए हैं.

Alia Bhatt daughter Raha

सारी बातें सुनने के बाद सदगुरु बोले - जब हमें कोई बच्चा होता है, सबसे पहली बात यह होती है कि आप ये सोचना छोड़ दें कि आपको उसे कुछ सिखाना है... आपको बच्चे को देखना, सुनना और ऑब्जर्व करना. क्योंकि वे आप से कहीं ज्यादा जीवन के करीब होते हैं. इसके बाद सद्गुरु और आलिया ने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की.

Share this article