Close

कृतिका कामरा और गौरव कपूर बंधने जा रहे हैं शादी के बंधने में, मार्च-अप्रैल में कर सकते हैं? शादी रिपोर्ट का दावा (Kritika Kamra-Gaurav Kapur Planning For Marriage In March End-April Report)

कृतिका कामरा और गौरव कपूर (Kritika Kamra-Gaurav Kapur) ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. और लव बर्ड अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने को तैयारी कर रहे हैं. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार ये पता चला है कि कपल मार्च–अप्रैल 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता (Marriage In March End) है

Kritika Kamra-Gaurav Kapur

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बीते साल अपने से 7 साल बड़े बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ क्यूट फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. सूत्रों से प्राप्त लेटेस्ट खबरों के अनुसार कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारियों में लगे हैं.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार - कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस साल मार्च और अप्रैल में शादी कर सकते हैं. दोनों ने म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से ये तय किया था कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी करेंगे. खबर है ये शादी मार्च के आखिर या अप्रैल के शुरू में हो सकती है.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur

कपल किसी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय शादी मुंबई में करने की सोच रहे हैं, ताकि दोनों के परिवारों और करीबी लोग शामिल हो सकें. इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक खास रिसेप्शन भी रखा जाएगा.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur

फिलहाल कपल की ओर से शादी के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे इतना तय है कि 2026 कृतिका कामरा और गौरव कपूर के नए रिश्ते की शुरुआत का साल साबित होने वाला है.

Share this article