'मर्दानी 3' (Mardaani 3) की सुपर सक्सेस (Mardaani 3’s success) के बाद से रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) सातवें आसमान पर हैं. इस फ़िल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर रानी मुखर्जी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचीं (Rani Mukerji visits Kalighat) और मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया.

रानी बीते दिन सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में थीं, जहां वो फ़िल्म के पोस्ट रिलीज़ प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. उनके इस कोलकाता टूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से सर्कुलेट हो रही हैं. इस टूर के दौरान वो अपनी मासी और बंगाली सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस देबाश्री रॉय (Maasi Debashree Roy) के साथ कालीघाट मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने फ़िल्म की सफलता के लिए देवी मां का आभार जताया और विधिवत पूजा-पाठ करके मां का आशीर्वाद (Rani Mukerji seeks blessings at Kalighat) लिया. उन्होंने मासी के साथ आरती भी की.

मंदिर विजिट के लिए रानी ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी. रेड और बेज रंग की कॉटन साड़ी और रेड बिंदी में रानी बेहद ही एलिगेंट लग रही थीं. इस बीच उनकी एक झलक देखने के लिए मंदिर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. रानी ने भी फैंस को निराश नहीं किया और हाथ दिखाकर उनका अभिवादन किया.

कोलकाता से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फैंस रानी मुखर्जी की झलक देखकर खुश हो गए हैं. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब फ़िल्म रिलीज़ के बाद रानी कालीघाट मंदिर पहुंची हों. इससे पहले 'मर्दानी' की रिलीज़ के समय भी वो यहां आई थीं और मां का आशीर्वाद लिया था.

मर्दानी 3 की बात करें तो फ़िल्म रिलीज़ के 13वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी के दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में उन्हें एक बार दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है.
