राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बॉलीवुड के फाईनेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. वो भले ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर पसंद की जाती है. 'स्त्री 2' (Stree 2) के बाद उनकी कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होंगी. इस बीच एक्टर हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुए जहां उनके बदले रूप ने उनके फैंस की टेंशन (Rajkummar Rao’s new look sparks concern) बढ़ा दी है.

दरअसल बीते दिन राजकुमार राव शार्ट फ़िल्म 'बोलती खिड़कियां' के इवेंट में नज़र आए तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग (Rajkummar Rao’s transformation goes viral) परेशान हो गए. हमेशा फिट शरीर और क्लीन-शेव चेहरे में दिखनेवाले राव इस बार ऑल-ब्लैक आउटफिट और टिंटेड चश्मे में अजीबोगरीब दिख रहे थे. झड़े बाल, बढ़ा वजन, आंखों के नीचे डार्क सर्कल देख फैंस अब बेचैन हो उठे और उनसे सवाल कर रहे हैं कि ये क्या हाल बना रखा है. राजकुमार का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई. अब राजकुमार खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है.

राजकुमार ने अपने बढ़े हुए वजन पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए उन्होंने लगभग 9-10 kg वजन बढ़ाया है. उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है और अब वह सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए ट्रांजिशन फेज में हैं, जिसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा किलो कम करने हैं.

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, "मेरा होना मेरी कला के जरिए है. अभी-अभी अपनी अगली बायोपिक निकम (NIKAM) की शूटिंग खत्म की है और हां, इसके लिए मुझे फिजिकली बदलना पड़ा, जो मुझे पसंद है. मैं प्रोस्थेटिक्स में विश्वास नहीं करता, जब तक मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकता हूं जो मैंने निकम में हासिल किया है, चाहे वह वजन बढ़ाना हो या बूढ़ा दिखना या अपने बाल पतले करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे, लेकिन सभी ने मुझसे कहा कि BOSE के लिए भी आधा गंजा मत होना और इतना वजन मत बढ़ाना या TRAPPED के लिए खाना बंद मत करना और इतना वजन कम मत करना या SRIKANTH के दौरान जब कैमरे नहीं चल रहे हों, तब भी एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार मत करना."

एक्टर ने आगे लिखा, "निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 kg वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइयां और मेरे पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस नहीं इस्तेमाल कर रहा था. आप जल्दी ही मेरी ये मेहनत स्क्रीन पर देखेंगे जब ये फ़िल्म रिलीज़ होगी. और अब मेरे ट्रांजिशन फेज चल रहा है. मुझे गांगुली मोड़ में जाने के लिए वज़न घटाना है. मैं आप सबको एंगेज रखने, आपको एंटरटेन करने के लिए इसी तरह मेहनत करता रहूंगा. आप सबको प्यार."

राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फ़िल्म मालिक में नज़र आए थे. इसके अलावा वो अपनी होम प्रोडक्शन की फ़िल्म टोस्टर में दिखाई देंगे जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा वो वकील उज्ज्वल निकम के बॉयोपिक में दिखेंगे.
