एक दौर था जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कादर खान (Kadar Khan) की जोड़ी बड़े पर्दे पर तहलका मचाती थी. दोनों ने एक साथ 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'लावारिस' , 'कालिया', 'नसीब' , 'कूली' ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. अमिताभ बच्चन को अमिताभ बनाने में कादर के डॉयलोग्स का अहम रोल रहा है. यही वजह रही कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती (Amitabh Bachchan- Kadar Khan friendship) हो गई. कहते हैं कि कादर खान बिग बी (Big B) से इतने गहरे तक जुड़े थे कि उन पर जान छिड़कते थे, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब एक छोटी सी बात से इनकी दोस्ती में दरार आ गई. हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में पहुंचे फ़िल्म हिस्टोरियन हनीफ ज़वेरी ने बताया कि ऐसा क्या हुआ कि अचानक उनकी दोस्ती (Amitabh Bachchan- Kadar Khan rift story) टूट गई.
पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
हनीफ ज़वेरी ने पॉडकास्ट में बताया कि अमिताभ बच्चन और कादर खान किस कदर अच्छे दोस्त थे. लेकिन जब अमिताभ स्टार बन गए तो वो चाहते थे कि कादर खान उन्हें 'सर' कहकर पुकारें. ऐसा न करने पर अमिताभ ने कादर खान से दोस्ती खत्म कर दी थी. कादर खान ने खुद इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की थी.

कादर खान ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था, "वह (अमिताभ बच्चन) चुनाव लड़े, सांसद बने और एमपी बनकर जब आए, तो उनका तेवर बिल्कुल बदल गया था. एक द्विज प्रोड्यूसर ने मुझसे पूछा कि आप सर जी को मिले? मैंने पूछा कि कौन सरजी? उन्होंने कहा कि बच्चन साहब. मैंने कहा कि सर जी काहे का, मैं तो अमित बोलता हूं उनको. प्रोड्यूसर ने कहा- ऐसा बोलना नहीं, उन्हें पसंद नहीं है. यहां से गाड़ी दो ट्रैक पर चली गई. वो सर जी थे और मैं कादर जी. मेरे मन ने नहीं माना कि मैं उन्हें सर जी कहूं. मेरे लिए वो अमित ही थे. उसने मुझसे इसलिए दूरी बना ली कि मैंने उन्हें सर जी नहीं कहा. तो बात नहीं बनी सर. बस खत्म हो गई कहानी."

इसके बाद कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं किया और इस तरह एक बेमिसाल दोस्ती ईगो के भेंट चढ़ गई और एक शानदार जोड़ी टूट गई... हमेशा के लिए.

