Close

ससुर के निधन पर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- आपकी बातें, आपकी हंसी, आपका हौसला हमेशा याद रहेगा (Kiara pays heartfelt tribute to father-in law Sunil Malhotra, Writes emotional note- Your stories, your laughter, your quiet strength will stay with me forever)

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के पिता सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra) का निधन हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन (Sidharth Malhotra's father Sunil Malhotra dies) हो गया था. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता के निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) तुरन्त दिल्ली के पहुंच गए थे. अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं. सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली में ही हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. अब ससुर के निधन के चार दिन बाद कियारा ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट (Kiara Advani Pays Tribute To Father In Law) शेयर किया है. 

कियारा हमेशा से अपने ससुराल वालों के बहुत करीब रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. ऐसे में ससुर के निधन से वो भी गहरे दुख में हैं और इस दुख को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके जाहिर किया है.

कियारा ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सिद्धार्थ, सास और ससुर जी के साथ हैप्पी मोमेंट शेयर करती दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है ससुर संग बिताए पलों को याद किया है. उन्होंने लिखा, "आपने शुरू से ही मुझे खुले दिल, अच्छे मन और अनकंडीशनल प्यार से फैमिली में वेलकम किया, जिसने हम सबको जोड़े रखा. आपका प्यार कॉन्स्टेंट था. आपके लिए आपका परिवार ही सब कुछ था."

कियारा ने आगे लिखा, "आप हमेशा साथ खड़े रहे... हर बार. आपने हमेशा हमें सुना. छोटी छोटी बातों को भी याद रखा. आपने दिल सबके लिए करते गए, बदले में बिना किसी अपेक्षा के. आपकी बातें, आपकी हंसी, आपका हौसला, आपका प्यार हमेशा याद रहेगा. आप अपने पीछे प्यार, सच्चाई और अच्छे संस्कार की विरासत छोड़ गए हैं, जो आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें हमेशा ज़िंदा रहेंगे. श्रद्धांजलि. आप हमेशा याद आएंगे, हमेशा दिल में रहेंगे."

इससे पहले सिद्धार्थ ने भी एक पोस्ट शेयर करके अपने पिता को श्रद्धांजलि दी थी. उनके पोस्ट पर अब सेलेब्स और फैंस संवेदना ज़ाहिर कर रहे हैं और उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

Share this article