Close

विक्रांत मैसी ने वाइफ शीतल ठाकुर के संग सेलिब्रेट की शादी की चौथी सालगिरह, वाइफ के लिए कही ये इमोशनल बात- Day1 से लेकर A1 तक…(Vikrant Massey Celebrates Fourth Wedding Anniversary With Wife Sheetal Thakur, Calls Her His ‘A1 From Day 1’)

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर (Vikrant Massey And Her Wife Sheetal Thakur) आज 18 फरवरी, 2026 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट (4th Wedding Anniversary) कर रहे हैं. इस मौके पर विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइफ शीतल के साथ अपने को-स्टार से लेकर पैरेंट्स बनने तक की एडोरेबल फोटोज को शेयर की हैं.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के लिए आज यानी 18 फरवरी का दिन बहुत खास है. इस अवसर पर एक्टर ने अपनी वाइफ के साथ अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कुछ एडोरेबल फोटोज के साथ एक प्यारा सा नोट किया है.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

इन एडोरेबल और हार्टटचिंग फोटोज के साथ एक्टर ने वाइफ के लिए प्यारा और इमोशनल कर देने वाला कैप्शन लिखा है. एक्टर ने कैप्शन ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी मेरी ए1 फ्रॉम डे वन. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये इस कैप्शन फैंस का दिल जीत लिया है.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने एक दूसरे को कई साल डेटिंग किया. साल 2022 में दोनों ने हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली. जिसमें सिर्फ़ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल थे.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

कपल अपनी सिंपलिसिटी और एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान की वजह से फैंस के फेवरेट है. प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आजकल विक्रांत 'ओ रोमियो' में नजर आ रहे हैं.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

एक्टर के फैंस उनकी इन तस्वीरों को लाइक और कमेंट्स कर उन्हें शादी की सालगिरह विश कर रहे हैं.

Vikrant Massey and Sheetal Thakur

Share this article