Close

दुबई-गोवा के बाद तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा नया घर, मुंबई के पॉश एरिया के इस लक्ज़री फ्लैट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप (After Dubai and Goa Tejasswi Prakash Now Buys A Luxury Flat In Mumbai worth Rs 7.63 Crore)

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) करण कुंद्रा (Karan  Kundra) के साथ अपने रोमांटिक फीड्स की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इसके अलावा इन दिनों रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) में नजर आ रही हैं. लेकिन फिलहाल तेजस्वी किसी और वजह से खबरों में हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान घर खरीद लिया है.  

Tejasswi Prakash

अपने वर्क फ्रंट के साथ अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहनेवाली तेजस्वी प्रकाश हालांकि मुंबई में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई प्रॉपर्टीज़ में इन्वेस्ट किया है. और अब वो एक और घर की मालकिन बन गई हैं. 

Tejasswi Prakash

तेजस्वी ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. CRE Matrix को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बे हाइट्स की 14वीं मंजिल पर स्थित है, जिसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

Tejasswi Prakash

यह अपार्टमेंट तेजस्वी ने 'बे हाइट्स' में खरीदा है, जो हीरानंदानी डेवलपर्स का एक अंडर कंसट्रक्शन प्रोजेक्ट है. यह अपार्टमेंट बे हाइट्स की 14वीं मंजिल पर स्थित है. यह अपार्टमेंट लगभग 1,304 स्क्वायर फीट का है. इसमें दो पार्किंग स्पेस भी हैं. तेजस्वी ने 16 फरवरी 2026 को इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमे लिए 38.15 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी पे की है. बता दें कि कुछ साल पहले ही तेजस्वी ने गोवा में अपना घर खरीदा था. दुबई में भी उनकी प्रॉपर्टी है.

Tejasswi Prakash

तेजस्वी प्रकाश की बात करें, तो वह एक्टिंग से तो अच्छी कमाई करती ही हैं, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के अलावा रियल एस्टेट से भी वो मोटी कमाई कर रही हैं.  उनका रियल एस्टेट का बिजनेस है और उन्होंने एक सलून भी खोला है.

Share this article