Close

शादी का जश्न मनाने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा देशभर के मंदिरों और राज्यों में बांटेंगे मिठाई (Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda After Wedding Celebration Distribute Sweet Across Country In Temple And States Share Pose Viral)

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda) 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल के फैंस उनकी शादी से बहुत खुश हैं. न्यूली वेड्स कपल ने भी अपनी इस खुशी को देशभर के फैंस के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. अपने इस फैसले के चलते रश्मिका और विजय देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान, 21 शहरों में मिठाई बांटेंगे (Distribute Sweet Across Country In Temple And States).

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी. इसके बाद पेपाराजी को मिठाइयां भी बाटी थीं और अब उन्होंने इस खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. कपल देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंब मीठा कराने जा रहा है.

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगू और कोड़वा रीति रिवाजों से शादी रचा ली है. शादी की सभी रस्में निभाने के बाद मीडिया और बच्चो को मिठाई बांटी. न्यूली वेड्स कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की.

Rashmika Mandanna and Vijay Veverakonda Wedding

न्यूली वेड्स कपल की दिलचस्प बात यह है कि विजय और रश्मिका ने अपनी खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. जी हां न्यूली वेड्स कपल देशभर में मिठाई बांटकर अपने फैंस और फॉलोअर्स का मुंह मीठा कराने की प्लानिंग कर रहा है.

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda Wedding

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लिखा, 'इस देश के प्यारे लोग, आप शुरू से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो. और इसीलिए आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बहुत खुशी की बात होगी. और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है?... मिठाई और खाने के साथ. इसलिए 1 मार्च को हम आपके लिए प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को हम आप सबके साथ शेयर कर सकें. हम देशभर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda

दूसरी इंस्टा पोस्ट में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जिन राज्यों में मिठाई भेज रहे हैं उसकी लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुदुचेरी और बिहार सहित अन्य शहरों में मिठाई बांटी जाएगी.

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda

कपल ने अपनी तीसरी पोस्ट में उन मंदिरों की लिस्ट शेयर की है जिन मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा. उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) समेत अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिर शामिल हैं.

Rashmika Mandanna-Vijay Veverakonda Wedding

बता दें कि न्यूली वेड्स कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला हैं. जिसमे कपल के फ्रेंड्स, सेलेब्स फ्रेंड्स, हाई प्रोफाइल लोग शामिल होंगे. विजय और रश्मिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी अपने रिसेप्शन का इनविटेशन दिया है.

Share this article