बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फैमिली लाइफ का खुलासा किया उनके पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान (Exe Bodyguard Yasin Khan) ने. यासीन के अनुसार शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों (ऑल Kids) के मामले आगे बढ़ कर हिस्सा लेते हैं. चाहे स्कूल छोड़ने हो या फिर उन्हें पढ़ाना हो... शाहरुख अपने तीनों बच्चों के लिए हर समय हर जगह मौजूद रहते हैं.

शाहरुख खान और उनकी फैमिली के साथ 10 साल (2001-2011 तक) काम करने वाले पूर्व सिक्योरिटी हेड यासीन खान ने हिंदी रश से बात करते हुए कहा उन्होंने शाहरुख़ से ज़्यादा अपने बच्चों की केयर करने वाला कोई और सेलिब्रेटी पिता आज तक नहीं देखा.

यासीन ने बताया- शाहरुख जब भी मुंबई में होते हैं तो अपने बच्चों के स्पोर्ट्स प्रोग्राम में जरूर शामिल होते थे, चाहे वे कितने भी थके हुए क्यों न हों. उन्हें स्कूल छोड़ने जाते थे. उनके बारे में बेस्ट पार्ट ये था कि जब वे यूएस में शूटिंग कर रहे होते थे तब भी वे ख़ुद पढ़ाई करते थे और फिर अपने बच्चों को उनके एग्ज़ाम के लिए ऑनलाइन पढ़ाते थे.

यासीन ने ये भी कहा - उन 10 सालों में मैंने शाहरुख सर को कभी भी गौरी भाभी से यह कहते हुए नहीं देखा कि मैं थक गया हूँ, मैं नहीं आऊँगा. वे फैमिली के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. आर्यन के बारे में बात करते हुए यासीन ने कहा कि उसे स्पोर्ट्स में बहुत इंटरेस्ट है अपने पापा को तरह. बिल्कुल अपने पापा की तरह. आर्यन बहुत ही अच्छा बच्चा है. शुरू से ही वह बड़ों के साथ हमेशा इज्ज़त से पेश आता रहा है. शाहरुख सर ने उसे हमेशा यही सिखाया है.

बता दें कि पूर्व सिक्योरिटी हेड यासीन अब एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं. अक्सर बड़े बड़े स्टार्स और सेलेब्स उनकी सर्विस लेते हैं.
