Close

‘दुनिया को संघर्ष नहीं, ठहराव की ज़रूरत’ US-ईरान संघर्ष पर नोरा फतेही ने दिया रिएक्शन, बोलीं- लोग अब थक चुके हैं (‘People want stability and peace over fear of uncertainty’ Nora Fatehi’s reaction amid ongoing conflict in the Middle East)

यूएस-इजरायल और ईरान (US, Israel attack Iran) के बीच चल रहे वॉर ने पूरी दुनिया को टेंशन में डाल दिया है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा. उस वॉर के हालात के बीच कई इंडियन सेलेब्स दुबई (Conflict in the Middle East) में फंसे हुए हैं और फैंस को वहां की अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi), जिनके ज़्यादातर शोज़ दुबई में होते हैं, ने भी फैंस को अपनी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि वह इंडिया में हैं. साथ ही उन्होंने इस पूरी स्थिति पर अपना रिएक्शन (Nora Fatehi's reaction on US, Israel attack Iran) भी दिया है. 

Nora Fatehi

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Nora Fatehi's video) शेयर किया है और दुनियाभर में बढ़ रहे टेंशन पर चिंता जाहिर की है. वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने कहा, "लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कहां हूं और क्या मैं ठीक हूं. मैं ठीक हूं और इंडिया में ही हूं. लेकिन जो चीजें हो रही हैं. उनसे मैं बहुत डिस्टर्ब हूं. जो विजुअल्स आ रहे हैं, उसने मुझे अंदर तक हिला दिया है. मैं नहीं चाहती कि किसी भी बेगुनाह की जान जाए. इन घटनाओं से लोग अब थक चुके हैं. हम सब बस दुनिया में शांति चाहते हैं. यह बहुत दुखद है कि हम लगातार डर के साये में जी रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा."

Nora Fatehi

नोरा ने आगे कहा, "चीजें अभी और बिगड़ेंगी पॉवर में एक बड़ा बदलाव होगा  और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा. हो सकता है कि उस पर हमारा कंट्रोल न हो. अफसोस की बात यह है कि इसकी कीमत मासूम लोगों को चुकानी पड़ती है. और हम सभी इसे साइकोलॉजिकली, स्पिरिचुअली और इकोनॉमिकली महसूस करेंगे. यह सब देखकर मुझे बहुत पेन महसूस होता है क्योंकि कोई भी मासूमों की जान जाते हुए नहीं देखना चाहता है."

Nora Fatehi

वीडियो में नोरा ने आगे कहा, "चाहे वह वॉर हो, पैनडेमिक हो, वर्ल्ड वॉर 3 का डर हो या तख्तापलट, इन सबने हमारे अंदर बेचैनी और डर पैदा कर दिया है. साल दर साल, एक के बाद एक गड़बड़ घटनाएं, एक के बाद एक लड़ाई और एक के बाद एक दुखद घटना हो रही है. लगातार हो रही इस उथल-पुथल का दुनियाभर के लोगों पर साइकोलॉजिकल असर हो रहा है. हम चाहे बाहर से न दिखाएं, लेकिन अंदर से हम सब डरे हुए हैं कि कल क्या होगा. मेरा दुआएं करते रहना चाहिए."

Nora Fatehi

बता दें ईरान, इजरायल और यूएस की जंग में मिडिल ईस्ट में भी टेंशन का माहौल है. ईरान की तरफ से दुबई, अबू धाबी में धमाके हो रहे हैं. इन नए हालात पर दुनियाभर की नजरें बनी हुई हैं. लोगों में डर है कि कहीं ये वर्ल्ड वॉर 3 का आगाज़ तो नहीं.

Share this article