Close

शादी से पहले ही नहीं, शादी के बाद भी न्यूली वेड्स कपल जीत रहा हैं फैंस का दिल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की 44 सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Announces Scholarships To 44 Government Schools)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda) की जोड़ी को शादी से पहले भी लोगों का बेशुमार प्यार मिला. और शादी के बाद भी लोग उनकी एक झलक देखने के लिए उतने हो बेकरार हैं. शादी के बाद से चर्चा में रहने वाले न्यूली वेड्स कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी के जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप देने घोषणा की है.

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते कल तेलंगाना स्थित होम टाउन थुम्मनपेट गए थे. जहां पर उन्होंने पहले अपने नए घर में पारंपरिक तरीके से गृह प्रवेश किया और फिर सत्य नारायण की पूजा की. इन सब कार्यों को निबटाने के बाद विजय देवरकोंडा ने सरकारी स्कूल नौवीं और दसवीं क्लास के जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए एक स्कॉलरशिप पहल की घोषणा की है.

विजय की इस पहल से स्थानीय लोग बहुत खुश है. असल में देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दी जाने वाली ये स्कॉलरशिप का लाभ इस इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के क्लास 9 और 10 के बच्चों को मिलेगा. इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है जो पैसों की तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे है. खास तौर से जब वे स्कूल की जरूरी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों.

घोषणा करते समय विजय देवरकोंडा ने अपनी तेलुगु भाषा में गांव के लोगों से बात की. और उन्हें स्कॉलरशिप प्रोग्राम से जुड़ी सारी जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने एक्टर की इस पहल को जोरदार तालियों से स्वागत किया. इस पहल की घोषणा करते समय उनकी मां माधवी और भाई आनंद देवरकोंडा भी वहां पर उपस्थित थे. विजय के इस कदम से दोनों बहुत खुश थे.

थुम्मनपेट विजिट के दौरान विजय देवरकोंडा ने स्थानीय लोगों से ये वादा किया कि उनका परिवार अब अपने गांव आते रहेंगे और गांव के विकास के लिए सुधार कार्य करेंगे.

Share this article