रणदीप हुड्डा (Randeep Hodda) ने सोशल मीडिया पर होली की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रणदीप अपनी वाइफ, पैरेंट्स और फ्रेंड्स के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक होली के जश्न में डूबे हुए हैं. बॉलीवुड रणदीप हुड्डा ने अपनी फैमिली के साथ होली खास अंदाज में सेलिब्रेट की.

रणदीप ने होली सेलिब्रेशन की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. पहली फोटो में एक्टर होली मनाने के बाद अपनी वाइफ के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं.

दूसरी फोटो में रणदीप वाइफ लिन को किस करते दिख रहे हैं. तीसरी फोटो में एक्टर अपने पैरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं. पांचवीं फोटो एक्टर की सोलो सेल्फी है. बाकी की फोटोज में एक्टर अपने फ्रेंड्स के साथ होली की मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शेयर की इन फोटो में रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने हुए रणदीप के फेस पर लाल, पीला और गुलाबी गुलाल लगा हुआ है. और वे जमकर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा- मैं इन रंगों, इन मुस्कानों का और अपने परिवार का बहुत आभारी हूं. एक्टर का ये मीनिंगफुल कैप्शन फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वे भी कमेंट कर उन्हें हैप्पी होली लिख रहे हैं.

