आज पूरे देशभर में होली (Holi 2026) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी होली (Bollywood celebrating holi के रंग में सराबोर दिख रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर टिकी थीं, हर साल कपल अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से होली मनाता है, जिसकी झलक कैटरीना सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. फैंस को इस साल भी कौशल फैमिली के होली सेलिब्रेशन की एक झलक का इंतजार था. कैटरीना ने भी फैंस को निराश नहीं किया और फाइनली होली सेलिब्रेशन की झलक फैंस के शेयर (Katrina Kaif shared holi pic) कर दी है, जिस पर फैंस जी खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

कैटरीना ने थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें विकी कौशल, सनी कौशल (Sunny Kaushal) और कैटरीना की बहन इसाबेल (Isabelle Kaif) नज़र आ रही हैं. सबके चेहरे पर रंग लगे हुए हैं, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सभी ने जमकर होली (Katrina Kaif, Vicky Kaushal celebrate first Holi) खेली है.

होली के मौके पर कैटरीना ने व्हाइट सूट पहना है और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. मां बनने की खुशी और ग्लो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है. विकी ने कटरीना को बांहों में पकड़ रखा है. विकी के बगल में उनके भाई सनी कौशल खड़े हैं और उनके हाथ में होली की पिचकारी नजर आ रही है. तस्वीर में कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, "सभी को हैप्पीएस्ट होली."

इसाबेल ने भी सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि कौशल फैमिली इस बार होली मनाने मुंबई से बाहर गया हुआ है, हालांकि कैप्शन में उन्होंने ऐसा कुछ मेंशन नहीं किया है.

मां बनने के बाद कैटरीना की ये पहली होली है, जिसकी झलक देखकर फैंस खुश हो गए हैं. इस तस्वीर पर फैंस और नेटीज़न्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और 'चब्बी चीक्स' लिखकर कैटरीना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन फैंस उनके बेटे विहान (Vihaan) को मिस भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये विहान की पहली होली है, तो कपल को विहान की झलक भी दिखानी चाहिए थी.
