Close

शादी के बाद रश्मिका के साथ ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, लिया नाना-नानी का आशीर्वाद, मामा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘शोहरत और तालियों की गूंज से दूर, वो आज भी अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं’ (Vijay Deverakonda visits his maternal home with Rashmika after wedding, seeks blessing of Nana-Nani, Uncle shares emotional post: ‘World sees flamboyance, I see humility’)

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी के बाद से ही लगातार न्यूज़ में बने हुए हैं. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी शादी के बाद से ही उनके वेडिंग आउटफिट, ज्वेलरी, जिस तरह से उन्होंने सारी परंपराओं को फॉलो किया, इन सबकी तारीफ हो रही है. 

Vijay Deverakonda and Rashmika

शादी के बाद भी जिस सादगी से विजय और रश्मिका गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं, मंदिरों में जा रहे हैं, लोगों को फ़ूड पैकेट्स बांट रहे हैं, उसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. खासकर कपल की सादगी पर फिदा हो रहे  हैं. इन सबके बीच विजय देवरकोंडा अब रश्मिका को लेकर अपने ननिहाल पहुंचे हैं, उनके मामा ने इस मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, साथ ही एक इमोशनल नोट लिखकर न्यूली वेड कपल के संस्कारों की तारीफ भी की है.

Vijay Deverakonda

ननिहाल पहुंचकर विजय देवरकोंडा ने दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर आशीर्वाद लेते नजर आए. उनके साथ इस मौके पर रश्मिका, विजय के भाई आनंद देवरकोंडा और मां माधवी देवरकोंडा भी मौजूद थे. इसके बाद न्यूली वेड कपल ने मामा पक्ष के लोगों का आशीर्वाद लिया और फैमिली संग टाइम स्पेंड किया. नई नवेली दुल्हन रश्मिका सिंपल सी साड़ी में ससुराल पहुंची थीं. उनकी सादगी फैंस का दिल जीत रही है. 

Vijay Deverakonda and Rashmika

विजय के मामा और फिल्म प्रोड्यूसर यश रंगिनेनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर विजय और रश्मिका की दिल खोलकर तारीफ भी की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दुनिया उनकी चमक-दमक देखती है, लेकिन मैं उनकी सादगी और विनम्रता को देखता हूं और उनका ये रूप मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. शोहरत और तालियों की गूंज से दूर, वो आज भी अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं. इसीलिए वो हमारे गांव लौटे, ताकि अपने नाना-नानी के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद ले सकें."

Vijay Deverakonda and Rashmika

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के इस जेस्चर से अब फैंस भी इम्प्रेस हो रहे हैं और कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही उन पर जी भरकर प्यार भी लुटा रहे हैं. 

Vijay Deverakonda and Rashmika

बता दें 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद विजय और रश्मिका अपने नए घर पहुंचे, जहां उन्होंने सत्यनारायण भगवान की पूजा की. रश्मिका और विजय तिरुमला तिरुपति मंदिर भी गए और फैंस को मिठाई बांटी. 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें साउथ इंडस्ट्री के सभी स्टार्स शामिल हुए थे.

Vijay Deverakonda and Rashmika

Share this article