
जाह्नवी कपूर हर साल अपने जन्मदिन को ख़ास तरी़के से सेलिब्रेट करती हैं. भगवान में गहरी आस्था होने के कारण वे अपने बर्थडे पर ईश्वर से प्रार्थना करने मंदिर ज़रूर जाती हैं.
आज अपने जन्मदिन पर भी उन्होंने 3550 सीढ़ियों का रास्ता तय करते हुए पैदल ही आम लोगों की तरह अलीपिरी मार्ग से होते हुए तिरुपति बालाजी के दर्शन किए.

चूंकि जाह्नवी को कांजीवरम साड़ियां बेहद पसंद है और उनकी तो यह इच्छा भी है कि अपनी शादी में वे कांजीवरम साड़ी पहनें.
वे अपनी फेवरेट साड़ी में बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंची. उनके रूप, व्यवहार, आस्था की फैंस ने जमकर तारीफ़ की.

प्रशंसा करने में घर-परिवार और को-स्टार भी पीछे नहीं रहे. बहन ख़ुशी कपूर ने बचपन, यंग दिनों और विशेषकर मां श्रीदेवी के साथ की बचपन की कई तस्वीरें साझा करते हुए इमोशनल नोट्स के साथ बहन को जन्मदिन की बधाई दी. वे कहती हैं-

मेरी बहन, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सलाहकार, मेरी गुरु और हर शरारत में साथ देने वाली साथी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सबसे बेहतरीन इंसान होने और मुझे आज जैसा इंसान बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद! तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं और मैं आशा करती हूं कि हर जन्म में तुम मेरे साथ रहोगी. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...






https://www.instagram.com/p/DViXnGHje2K/?igsh=MXJiaWVteWlhYmNhdA==
ख़ुशी की बातों से वाक़ई ज़ाहिर होता है कि वे अपनी बहन जाह्नवी से बेइंतहा प्यार करती हैं. तीस अप्रैल को जाह्नवी की अभिनेता रामचरण के साथ ‘पेड्डी’ फिल्म आनेवाली है. यह एक खेल से जुड़ी दिलचस्प फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के सीन्स शेयर करते हुए जाह्नवी को बर्थडे विश किया.

रामचरण ने भी ‘पेड्डी’ में जाह्नवी के कैरेक्टर को हाइलाइट करते हुए कहा- हमारी प्यारी अचिअम्मा (पेड्डी में जाह्नवी का क़िरदार) को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! कला के प्रति उनका जुनून और ईमानदारी देखकर बहुत ख़ुशी होती है. उन्हें आने वाले वर्ष के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!
https://www.instagram.com/reel/DViWDIujy0n/?igsh=dnlyMHFwb3V3aGlh

वैसे ‘पेड्डी’ की झलकियां देखकर इसके आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ की तरह होने का आभास होता है. क्योंकि इस फिल्म में गांव की प्रतिष्ठा को लेकर क्रिकेट खेलने की प्रतिस्पर्धा दिखाई गई है. अब यह कितना सही है यह तो तीस अप्रैल को ही पता चल पाएगा. फ़िलहाल फिल्म में रामचरण व जाह्नवी कपूर की केमेस्ट्री, स्पोर्टस एक्शन, ए. आर. रहमान के संगीत को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बहन सोनम कपूर ने भी बर्थडे विश किया.

वैसे जाह्नवी कपूर के लिए साल 2025 ख़ास रहा था. उनकी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लोगों ने बेहद पसंद किया. इसके अलावा ‘होमबाउंड’ तो ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई. साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में उनके लुक और अभिनय ने तो काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरी.

जाह्नवी कपूर को जन्मदिन के ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं! साल 2026 में रिलीज़ होनेवाली उनकी ख़ास फिल्में पेड्डी, देवरा 2, लग जा गले, जो टाइगर श्रॉफ के साथ आनेवाली ह, के लिए ऑल द बेस्ट!

यह भी पढ़ें: पहला प्यारः जिस पर मुस्कुरा उठती हैं अभिनेत्रियों की नज़रें… (First love: The one that makes actresses smile…)
Photo Courtesy: Social Media
