Close

बर्थडे पर इमोशनल हुए ‘धुरंधर 2’ डायरेक्टर आदित्य धर, फैंस से मिले प्यार के लिए कहा थैंक्यू, लिखा- आपके प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा (‘Dhurandhar 2′ director Aditya Dhar gets emotional on his birthday, expresses gratitude for fans’ love, Writes- I truly feel blessed)

आदित्य धर (Aditya Dhar) की मच अवेटेड फ़िल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar) 19 मार्च को रिलीज़ होनेवाली है. फ़िल्म को लेकर ऑडियंस में गजब का उत्साह है. फैंस फ़िल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. धुरंधर को मिली धुआंधार सक्सेस के बाद फ़िल्म की टीम भी 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज़ को लेकर एक्साइटेड है. इस बीच फ़िल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कल बर्थडे सेलिब्रेट (Aditya Dhar celebrates birthday) किया, जिसके बाद उन्होंने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज (Aditya Dhar gets emotional on his birthday) भी शेयर किया. 

आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और फैंस के प्यार के लिए उनका धन्यवाद (Aditya Dhar expresses gratitude to fans) जताया है. उन्होंने लिखा, "मैं अपना बर्थडे 'धुरंधर: द रिवेंज' को फाइनल टच देने में बिताया. मैंने खुद को थोड़ा पॉज किया और महसूस किया कि मेरे लिए ये साल कितना शानदार रहा जो  अभी-अभी गुजरा है."

आदित्य धर ने आगे लिखा, "आज यहां बैठकर बेहद शुक्रगुजार फील कर रहा हूं इस जर्नी के लिए, उस टीम के लिए जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही, और आप लोगों में से इतने सारे लोगों ने सालों से मेरे काम पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए. आप सभी के मैसेज, ट्वीट, स्टोरीज और 'पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर' वाले मीम्स पढ़कर मेरा दिल भर आया. काश मैं आप लोगों को पर्सनली जवाब दे पाता, लेकिन प्लीज यकीन मानें कि मैं आपके प्यार और हौसले की बहुत ज्यादा कद्र करता हूं."

आदित्य ने आखिर में लिखा, "इनमें से किसी भी चीज को मैं हल्के में नहीं लेता. इस इंडस्ट्री में किसी भी चीज की कोई गारंटी नहीं होती और हर फिल्म एक जोखिम है, जहां दर्शकों का भरोसा ही सब कुछ होता है. इस साल ने मुझे सिखाया है कि अपने सपनों पर से कभी भी भरोसा मत खोना, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों. पूरी ईमानदारी से काम करो, अपने काम में अपना सब कुछ झोंक दो और यूनिवर्स उस पर जवाब देगी. हर छोटे स्टेप और स्ट्रगल पर विश्वास करो. वो आपको वहां पहुंचाएगी जहां आपको पहुंचना हो. अब फिल्म में मिलते हैं."

बता दें कि आदित्य धर की धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. धुरंधर के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हो रही है. फ़िल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा आदित्य की पत्नी गौतम यामी के कैमियो की भी खबरें आ रही हैं.

Share this article