Close

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया छोटे बेटे काजू का चेहरा, फैंस ने लुटाया नन्हे यशवीर पर ढेर सारा प्यार, बोले- अपने बड़े भाई गोला के जैसा दिखता है (Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Reveal Son Yashveers Face Fans Shower Love, Say He Looks Like Elder Brother Gola)

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa) ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे काजू उर्फ यशवीर (Kaju aka Yashveer) के जन्म के 3 महीने बाद उसका चेहरा दुनिया को दिखा ही दिया है. काजू को देखने के बाद फैंस उस पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. कोई काजू को उसके बड़े भाई गोले के जैसा बता रहा (Look Like Elder Brother Gola) है, तो कोई कह रहा हैं कि काजू अपने पैरेंट्स के जैसा दिखता है.

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Son

कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-होस्ट हर्ष लिंबाचिया अपने दूसरे बेटे काजू उर्फ यशवीर के आने से बेहद खुश हैं. फाइनली कपल ने अपने नए यूट्यूब ब्लॉग में छोटे बेटे काजू उर्फ यशवीर का फेस रिवील कर दिया है. और अब कपल अपने फैंस से सवाल पूछ रहे हैं कि बताइए काजू किसे के जैसा दिखता है.

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Son

भारती और हर्ष के ब्लॉग में आप देख सकते हैं कि कपल ने घर पर उनकी टीम के सभी मेंबर्स जमा हो रखे हैं. सभी के साथ मिलकर उन्होंने बेटे यशवीर का फेस दुनिया के सामने रिवील किया. कपल ने बेटे को रेड एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनाई हुई थी. भारती ने बेटे के फेस को गुलाब के गुलदस्ते के पीछे छिपा रखा था. धीरेधीरे भारती ने उन्हें हटाकर यशवीर को दिखाया. यश पालने में लेटा हुआ था. बाद में भारती फैंस से पूछती है कि बताएं यशवीर किसके जैसा दिखता है.

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Son

बेबी बॉय पर प्यार लुटाते हुए बहुत सारे फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि काजू अपने पापा हर्ष की कार्बन कॉपी है. एक फैन ने लिखा- काजू पूरा हर्ष और अपने दादू की तरह दिखता है. दूसरे फैन ने यही लिखा है कि हर्ष की कॉपी है काजू.

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Son

तीसरे फैन ने लिखा है- गोला भारती के जैसा दिखता है और काजू हर्ष के जैसा. लेकिन ब्लॉग में हर्ष कहता है- कितना प्यारा है, ना यार बिल्कुल भारती जैसा. भारती कहती - नहीं, हर्ष जैसा है. गोला भी पहले मेरे जैसा था, फिर बाद में हर्ष जैसा हो गया. अब वीडियो बनाते समय हमें उसके चेहरे पे कोई इमोजी लगाने की जरूरत नहीं है.

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Son

बता दें कि भारती ने काजू का फेस दुनिया के सामने रिवील करने के लिए अपने घर पर एक छोटी से गैदरिंग रखी थी. जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स, करीबी दोस्त और टीम मेंबर्स पहुंचे थे.

Share this article