Close

शादी के 10 साल बाद मां बनीं टीवी की ‘ईशा मां’ दिव्यांका त्रिपाठी, घर आई डबल खुशियां, जुड़वा बेटों को दिया जन्म, लिखा- मेरे करण अर्जुन आ गए (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya welcome twin baby boys, Says: Mere Karan Arjun aa gaye)

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशा मां का रोल निभाकर घर घर में पॉपुलर होनेवाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) रियल लाइफ में भी मां बन गई हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आई हैं और भी एक नहीं डबल खुशियां एक साथ आई हैं. दिव्यांका ने जुड़वां बेटों (Divyanka Tripathi welcomes twin baby boys) को जन्म दिया है. जाहिर है इस डबल खुशियों से दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ (Divyanka Tripathi shares good news on social media) शेयर की है.

दिव्यांका और विवेक (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है. कपल ने एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर करते हुए ये गुड न्यूज़ शेयर किया है. उन्होंने लिखा, "आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ. The Boys आ गए हैं. ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है... जितना हमने सोचा भी नहीं था."

उन्होंने आगे फ़िल्मी अंदाज़ में लिखा, "मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव और मैं माता-पिता बनने का ये शानदार नया सफर शुरू करने जा रहे हैं. आप सबके प्यार और आशीर्वाद की ज़रूरत है." पोस्ट के हैशटैग में उन्होंने लिखा है, #Divek #babyboys #DivekBabies #twins.

उन्होंने जो अनाउंसमेंट एनिमेटेड पोस्टर शेयर किया है, उसमें दो बेबी बॉयज ब्लू रंग के मैचिंग कपड़ों में बैठे हैं, जिसके साथ लिखा है, "हमने खुशियां मांगी थीं. भगवान ने कहा दुगुनी ले लो. हमें जुड़वां बेटे हुए हैं."

डिलीवरी के एक दिन पहले ही दिव्यांका ने बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फ़ोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपना हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई और पति विवेक संग रोमांटिक होती दिखी थीं. इसके अलावा ठीक एक रात पहले दिव्यांका और विवेक डेट नाईट पर मस्ती करते नज़र आए थे, जिसकी तस्वीर विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'ये यादगार डेट.'

फिलहाल दहिया और त्रिपाठी परिवार में जश्न का माहौल है. वहीं जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर की, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सेलेब्स से लेकर फैंस तक अब कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, वहीं पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल Divyanka Tripathi,गई. फाइनली दोनों ने भोपाल में ग्रैंड वेडिंग की. शादी के बाद कई बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर आई, लेकिन हर बार वो अफवाह साबित हुई. लेकिन अब 10 साल बाद लंबे इंतजार के बाद कपल घर फाइनली पैरेंट्स बन गए हैं.

Share this article