लाखों दिलों की धड़कन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda) इन दिनों थाईलैंड (Thailand) में हनीमून मना रहे हैं. हालांकि न्यूली वेड्स कपल ने अभी तक अपने हनीमून की कोई तस्वीर (Honeymoon Photo) सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन उनकी एक रोमांटिक फोटो तेज से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. 4 मार्च को न्यूली वेड्स कपल ने अपने सेलेब्स फ्रेंड्स और कलीग्स के लिए हैदराबाद में रिसेप्शन रखा था. जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के अनेक सेलेब्स शामिल हुए थे.

शादी की सभी रस्में निभाने के बाद रश्मिका और विजय हनीमून पर थाईलैंड रवाना हो गए. कपल ने बहुत गुपचुप तरीके से अपना हनीमून प्लान किया था. दोनों ने अभी तक एक भी फोटो शेयर नहीं है, पर अब उनके हनीमून से उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो को देख कर फैंस का दिल क्रेजी हो रहा है.

असल में न्यूली वेड्स कपल हनीमून के लिए थाइलैंड के कोह समुई गए थे. कुछ दिन कपल एक प्राइवेट विला में रहे. वायरल हुई उसी प्राइवेट विला की है. इस रोमांटिक तस्वीर में रश्मिका और विजय रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के गले में बांहे डाले हुए और एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं.

विजय और रश्मिका के हनीमून की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार भरे कमेंट लिख रहे है. एक फैन ने लिखा है- भगवान जी,इस कपल को कभी किसी की नजर ना लगे. भगवान इस जोड़ी को हमेशा बनाए रखें और खूब सारा प्यार दें. दूसरे फैन ने कमेंट लिखा - कितनी क्यूट और प्यारी जोड़ी है.

तीसरे फैन ने कमेंट किया है- किसी की नजर ना लगे. बता दें कि विजय और रश्मिका की इस तस्वीर को विजय देवरकोंडा के एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है और कपल के फैंस इस फोटो पर दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं.
