Close

भारती सिंह ने कराया काजू का पहला फोटोशूट, चश्मा पहने, हाथ में गिटार लिए बेहद क्यूट लग रहा है भारती-हर्ष का छोटा लाडला, फैंस लुटा रहे हैं प्यार (Bharti Singh shares pics of first photoshoot of newborn baby Kaju, Fans shower love)

भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने फाइनली अपने दूसरे बेटे काजू (Kaju, Yashveer) का फेस रिवील कर दिया है भारती ने दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम यशवीर रखा है और प्यार से उसे काजू बुलाती हैं. भारती ने अब तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन गुड़ी पाडवा के दिन भारती ने आखिरकार बेटे का चेहरा फैन्स को दिखा दिया है और काजू सोशल मीडिया पर आते ही वायरल भी हो गया है और लोग उन पर खूब सारा प्यार भी लुटा रहे हैं.

Bharti Singh's Baby Boy

भारती और हर्ष के बेटे यशवीर लिंबाचिया (Yashveer Limbachiyaa) तीन महीने के हो गए हैं. इसी खास मौके पर दोनों ने अपने बेटे की मुंह दिखाई भी करा दी. फैंस काजू को देखने के लिए तरस रहे थे. भारती और हर्ष अक्‍सर उसके बारे में प्‍यारी-प्‍यारी बातें करते नजर आते थे. मगर कभी उसका चेहरा नहीं दिखाया था. लेकिन फाइनली काजू के तीन महीने का होने पर उसका चेहरा दिखा दिया है.

Bharti Singh's Baby Boy

भारती ने काजू का पहला फोटोशूट भी कराया है, जिसकी तसवीरें उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इस फ़ोटोशूट में काजू कभी चश्मा लगाकर पोज़ दे रहा है तो कभी गिटार पकड़कर क्यूटनेस स्प्रेड कर रहे हैं. काजू भी गोला की तरह ही गोल-मटोल है और क्‍यूटनेस तो उसमें भी कूट-कूट कर भरी हुई है. 

Bharti Singh's Baby Boy

काजू की तस्वीरें शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में पूछा है कि काजू किसके जैसा दिखता है. अब फैंस खूब सारे हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं और काजू पर खूब प्‍यार बरसा रहे हैं. साथ ही अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि काजू पापा हर्ष पर गया है, जबकि गोला मां भारती पर गया है. 

Bharti Singh's Baby Boy

बता दें कि गोला का फेस रिवील भी उसके तीन महीने का होने पर ही किया था और अब सेकंड बेबी का फेस भी उन्होंने तीन महीने का होने पर ही दुनिया को दिखाया है. फिलहाल इंटरनेट काजू की क्यूटनेस से ओवरलोडेड है.

Bharti Singh's Baby Boy

Share this article