Close

अर्जुन बिजलानी ने कर्जत में खरीदा आलीशान विला, नवरात्रि के पहले दिन की गृह प्रवेश पूजा, गणपति बप्पा को कहा थैंक यू (Arjun Bijlani Buys Dreamy Villa In Karjat, Performs Housewarming Puja On First Day Of Navratri, Shares PICS)

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) टीवी के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं. अपने डैशिंग लुक्स और एक्टिंग स्किल से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है. उनके टीवी शोज़ 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'मिले जब हम तुम' सालों बाद भी लोगों को याद है. अर्जुन भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से हमेशा कनेक्टेड रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. एक्टर ने अब एक और प्रॉपर्टी (Arjun Bijlani Buys Dreamy Villa) बनाई है, जिसके गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर करके उन्होंने फैंस के साथ ये खुश खबरी साझा की है.

Arjun Bijlani

अर्जुन ने मुंबई के भीड़भाड़ से दूर कर्जत के पहाड़ों पर ये नया घर खरीदा है. उनका ये नया घर एक आलीशान विला है. नवरात्र के पहले दिन गुडी पाडवा के दिन अर्जुन ने फैमिली संग इस विला में गृह प्रवेश पूजा (Arjun Bijlani Performs Housewarming Puja in his new) की, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है.

Arjun Bijlani

एक्टर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो पत्नी नेहा स्वामी संग विधि विधान से गृह प्रवेश पूजा करते दिखाई दे रहे हैं. 

Arjun Bijlani

इस मौके पर उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया और पत्नी के साथ पूरी तरह भक्ति में लीन नज़र आ रहे हैं. उनका बेटा भी इस पूजा में शामिल हुआ.

Arjun Bijlani

लुक की बात करें तो गृह प्रवेश पूजा के लिए अर्जुन बिजलानी ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था और हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे, वहीं उनकी वाइफ ने रेड कलर का सलवार कुर्ता पहना था. 

Arjun Bijlani

तस्वीरों में उनके इस हॉलिडे होम की झलक भी दिखाई से रही है. कर्जत की लैविश प्रॉपर्टी पर बना ये घर बेहद आलीशान और स्पेसियस है जिसके हर कोने से पहाड़ों की खूबसरत झलक दिखाई दे रही है. घर के इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है. एक्टर ने इस घर के लिए ऑल व्हाइट थीम चूज़ किया है. घर की दीवारों से लेकर फर्नीचर, पर्दे तक व्हाइट हैं, जो उनके घर को बेहद रॉयल लुक दे रहे हैं. 

Arjun Bijlani

गृहप्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने गणपति बप्पा को इस नई उपलब्धि के लिए थैंक यू भी लिखा है. फैंस और सेलेब्स अब अर्जुन की इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें नए घर की बधाई दे रहे हैं.

Arjun Bijlani

Share this article