ईद की तैयारियां (Eid preparations)शुरू हो चुकी हैं. आम आदमी से लेकर सेलिब्रेटी तक अभी ईद की तैयारी में लगे हैं. ऐसे टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Actress Hina Khan) भी पीछे नहीं हैं. ईद की तैयारियों में लगी हिना खान ने अपने फैंस को अपने आउटफिट की झलक दिखाई है. इतना ही एक्ट्रेस अपने हाथों में लगी मेंहदी (Mehandi) फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए ईद की तैयारियों की झलक दिखाई है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है जिसपर पति रॉकी जायसवाल का नाम लिखवाया हुआ है.

ट्रेडिशनल आउटफिट और खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ हिना का अंदाज फैंस का अपनी तरफ ध्यान खींच रहा है. हिना ने दो तरह की तस्वीरें हैं.

एक में हिना ने रॉयल ब्लू कलर का अनारकली सेट पहना है तो दूसरे में पैरट ग्रीन कलर का फ़र्शी सलवार सूट. ब्लू कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हिना खान इस आउटफिट में अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं. इस सूट और चूड़ियों को पहनने के बाद एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही है.

ईद की तैयारियों में लगी हिना ने इन प्यारी फोटोज को शेयर करने के साथ साथ कैप्शन भी लिखा- “ईद प्रेप… मेहंदी, फर्शी सलवार, झुमके, कश्मीरी चूड़ियां.. मैं तैयार हूं.

हिना की इन तस्वीरों में से फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा है कि इस बार ईद के मौके पर हिना खान ने हाथों पर लगाई मेहंदी में अपने शौहर रॉकी जायसवाल का नाम उर्दू में लिखवाया है.

एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उनके और रॉकी के नाम में सिर्फ एक नुक्ते का फर्क है. यह न केवल उनके प्यार की निशानी है, बल्कि रिश्ते की गहराई को बयान करता है. एक्ट्रेस के इस मेहंदी डिजाइन की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. हिना को ये मेहंदी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा ने लगाई है.

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी हिना ने अपने मेहंदी डिजाइन की झलक दिखाई है. साथ में कैप्शन भी लिखा- क्या आपको पसंद आया रॉकी जी?

रॉकी जायसवाल ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे बहुत पसंद आया. हिना की ईद को तैयारियों की ये फोटो फैंस का दिल जीत रही है.
