हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रियूनियन (Akshay Kumar-Shilpa Shetty Reunion) हुआ. 90 के दशक में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की ऑन स्क्रीन न सिर्फ जोड़ी सुपर हिट थी. बल्कि दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी खूब उड़ी. लेकिन वक्त के चलते दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए और 30 साल बाद फिर से अक्षय और शिल्पा का रियूनियन हुआ.

हाल ही में मुंबई में पिंकविला अवॉर्ड शो हुआ, जिसमने इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स शामिल हुए. लेकिन इस अवॉर्ड शो में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रियूनियन ने. दोनों का रियूनियन उस अवॉर्ड का सबसे पॉपुलर मोमेंट्स में से एक रहा. जिसने फैंस को पुरानी यादों को ताजा कर दिया.

एक दौर था, जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक थे. लेकिन दोनों के बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि उनके रास्ते अलग हो गए. लेकिन इस अवॉर्ड शो में 30 साल बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रियूनियन हुआ. इस दौरान दोनों हल्के फुल्के अंदाज में एक दूसरे से बातें करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस क्लिप ने देखते ही देखते ऑनलाइन सबका ध्यान खींच लिया.

सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक साथ बैठे हुए हैं और बड़े हल्के फुल्के अंदाज में आपसे में बात करते हुए, मुस्कुराते हुए और हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अक्षय और शिल्पा के इस कम्फर्ट फ्रेंडशिप को देख कर फैंस को तुरंत उस दौर की याद आ गई, जब उन्होंने एक साथ परदे पर अपनी चमक बिखेरी थी और वे हिंदी सिनेमा की मोस्ट मेमोरेबल जोड़ियों में से एक थे.

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को 30 साल बाद एक बार फिर इस तरह साथ देख उनके फैंस काफी खुश हैं. कुछ नेटिजंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - ट्विंकल किधर हैं'? दूसरे यूजर ने लिखा- शिल्पा शेट्टी तो रिलैक्स लग रही हैं, लेकिन अक्षय कुमार की आंखों में मुस्कुराते हुए भी डर दिख रहा है कि कहीं ट्विंकल न आ जाए. तीसरे यूजर ने लिखा - ऐसा लग रहा है जैसे 90 के दशक में पहुंच गए हैं.
