Close

वायरल हुई कुमार सानू और कुनिका सदानंद की फेक फोटो, भड़की एक्ट्रेस ने दी मानहानि का केस करने की चेतावनी (Kunickaa Sadanand-Kumar Sanu Fake Photo Controversy Defamation Warning)

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और कुमार सानू (Kunickaa Sadanand-Kumar Sanu) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल फोटो को देखने के बाद से कुनिका सदानंद का पारा सातवें आसमान पर है. इस फेक फोटो से गुस्साई कुनिका ने इस तस्वीर शेयर करने वालों के खिलाफ मानहानि का केस करने की चेतावनी (Defaming Warning) भी दी है.

कुनिका सदानंद से जानें बॉलीवुड से जुड़े और भी अनकहे सच. पूरे पॉडकास्ट को सुनने के लिए क्लिक करें नीचे दिए गए मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट लिंक पर -

Kunickaa Sadanand

कुनिका सदानंद आजकल बेहद नाराज़ है. असल में उनकी नाराजगी का कारण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक तस्वीर. इस तस्वीर में कुनिका और कुमार सानू एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद एक्ट्रेस बेहद गुस्से में हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है और इसे गलत इरादे से इंटरनेट पर वायरल किया जा रहा है.

Kunickaa Sadanand-Kumar Sanu

कुनिका ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - शर्म करो. वो आदमी शादीशुदा है, उनके बच्चे हैं. ऐसे में इस तरह की तस्वीरें शेयर करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है. उन्होंने इसे “फैंडम वॉर” का हिस्सा बताते हुए कड़ी आलोचना की.

Kunickaa Sadanand-Kumar Sanu

एक्ट्रेस ने ये भी लिखा है कि इस तरह की झूठी या फेक तस्वीरें उनकी और दूसरे आदमी की छवि को खराब करती हैं, बल्कि दूसरों की पर्सनल लाइफ में भी कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करती है. अगर इसे सोशल मीडिया से तुरंत नहीं हटाया गया तो वह संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी. इसी के साथ कुनिका ने लोगों से पर्सनल लाइफ का सम्मान करने की अपील भी की.

Kunickaa Sadanand

बता दें कि एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद पहले खुद कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वे कुमार सानू से मिलीं, तब वह शादीशुदा थे और दोनों के बीच रिश्ता रहा था.

Share this article