Close

माथे पर चंदन का तिलक लगाए एक बार फिर महादेव की शरण में पहुंचीं अनन्या पांडे, नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में टेका मत्था, सादगी से जीता फैंस का दिल (Ananya Panday visits Nageshwar Jyotirlinga and Dwarkadhish temple, Seeks Blessings Of Mahadev, Her Simplicity Wins Hearts)

चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे (Ananya Pandey) यंगस्टर्स की फेवरेट एक्ट्रेस हैं. अपनी एक्टिंग, क्यूटनेस के साथ ही उनकी सिम्पलीसिटी भी लोगों को बेहद पसंद आती है. जब से अनन्या का ब्रेकअप हुआ है, तब से वो बेहद स्पिरिचुअल हो गई हैं. पिछले काफी समय से वो शिव भक्ति (Ananya Pandey turns Shiv Bhakt) में लीन नज़र आ रही हैं. अब हर सोमवार वो शिव मंदिर में जाती हैं और मत्था टेककर महादेव का आशीर्वाद लेती हैं. कुछ दिनों पहले वो भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर (Ananya Pandey Visits Trimbakeshwar Shiva Temple) पहुंची थीं और अब उन्होंने नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंच कर मत्था टेका है. 

Ananya Panday

अनन्या गुजरात के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग नागेश्वर पहुंची (Ananya Panday visits Nageshwar Jyotirlinga and Dwarkadhish temple) थीं, जहां माथे पर चंदन लगाए वो महादेव की भक्ति में लीन नज़र आईं. ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और काफी पवित्र माना जाता है. अनन्या यहां अपनी मां भावना पांडे कर साथ पहुंची थीं. 

Ananya Panday

अनन्या ने मंदिर से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो मंदिर के अंदर भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई दिख रही हैं. उनके चेहरे पर सुकून और श्रद्धा साफ नजर आ रही है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन लिखा, "नागेश्वर द्वारिकाधीश ओम नमः शिवाय."

Ananya Panday

अनन्या ने यहां की प्रसिद्ध भगवान शिव की मूर्ति की तस्वीर भी शेयर की है जो करीब 25 मीटर ऊंची विशाल मूर्ति भी है और दूर से ही दिखाई देती है.

Ananya Panday

एक्ट्रेस यहां एकदम सिंपल लुक में पहुंची थीं. न चेहरे पर कोई मेकअप, न स्टारों वाला एटीट्यूड. फैंस को उनका सादगी भरा अंदाज़ पसंद आ रहा है. फैंस अब अनन्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी स्पिरिचुअल साइड से भी इम्प्रेस हो रहे हैं.

Ananya Panday

Share this article