Close

क्या मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें (Is Poonam Pandey Expecting A Baby, The Actress Shared Photos Flaunting Her Baby Bump

हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. ये पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी की है. अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबर देते हुए एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया का पारा चढ़ गया है.

Poonam Pandey

पूनम पांडे उन लोगों से हैं जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरना जानते हैं. कभी अपने बेबाक बयान तो कभी अपनी बोल्डनेस की वजह से पूनम पांडे सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती रहती हैं. उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं

Poonam Pandey

हाल ही में पूनम पांडे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. पूनम पांडे ने जैसे ही इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर शेयर किया तो चंद मिनटों में धमाल मचा दिया है. चलिए आपको बताते है क्या है मामला?पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं.

Poonam Pandey

पहली तस्वीर में वो अपनी टी-शर्ट ऊपर करके अपना प्रेग्नेंसी बंप दिखा रही हैं. दूसरी तस्वीर में पूनम ने टीशर्ट नीचे करके अपनी बंप को कैमरे के लिए हाइलाइट किया है. इन दो फोटोज को डेट करनेबके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- एक प्रेग्नेंट महिला, दूध की बोतल और बेबी इमोजी बनाए हैं.

Poonam Pandey

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसे देख कर फैंस शॉक्ड हो रहे हैं. लेकिन तभी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों की पोल खुल गई. ये पोल खुली एक्स पर, जहां पर इन तस्वीरों के नीचे लिखा था मेड विद एआई.

Poonam Pandey

पूनम पांडे की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आए, तो वहीं कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को फेक बताया.लोग पूनम पांडे की इन तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए नजर आए कि ये कब हुआ. बता दें कि पूनम ने ऐसे ही कुछ साल पहले अपने मौत की फर्जी खबर फैलाई थी, जिसे लोगों ने सच मान लिया था, लेकिन बाद में जब सच सामने आया तो फैंस उनसे बहुत नाराज हुए.

Share this article