Close

बधाई हो! दूसरी बार पापा बने विवियन डीसेना, बेटी के जन्म के 2 साल बाद वाइफ नूरान अली ने दिया बेटे को जन्म (Vivian Dsena And Nouran Aly Blessed With Baby Boy 2 Years After Daughter’s Birth)

टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के घर पर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है. विवियन डीसेना के घर पर नन्हा मेहमान आया है. इस खुश खबर की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर रख पोस्ट शेयर करके दी है.

Vivian Dsena

छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना एक बार फिर से पापा बन गए हैं. उनको पत्नी नूरान अली ने बेटी के जन्म के 2 साल बाद प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. बेटे के जन्म की गुड न्यूज की जानकारी अपने फैंस कौनखुद विवियन ने एक पोस्ट शेयर करके दी है.

Vivian Dsena And Nouran Aly

बता दें कि विवियन डीसेना और नूरान अली की पहले से एक बेटी भी है, जिसकी उम्र 2 साल है. बेटे के जन्म की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विवियन ने लिखा है- कुछ समय के लिए मैं लोगों की नजरों से ओझल हो गया था... इसका कुछ कारण नहीं था... कुछ कहानियों के बारे में बताया नहीं जाता है. ये बस हमेशा रहती हैं... हमारा साम्राज्य (फैमिली) अब और बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस है.

Vivian Dsena And Nouran Aly

जैसे ही विवियन ने बेटे का पिता बनने की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, चंद मिनटों में खबर वायरल होने लगी. फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने एक्टर की पोस्ट पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए.

Vivian Dsena And Nouran Aly

बता दें कि विवियन डीसेना और नूरान अली ने ने गुपचुप तरीके से निकाह किया था. इस शादी के लिए एक्टर ने इस्लाम धर्म अपनाया था. ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगा कि निकाह से पहले नूरान 2 बेटियां की मां थीं. विवियन ने नूरान से निकाह किया करके उन दोनों बेटियों को अपनाया और उन्हें पिता का प्यार दिया. विवियन डीसेना और नूरान अली की शादी के बाद एक और बेटी हुई. बेटी के 2 साल बाद अब बेटे ने जन्म लिया है.

Share this article