Close

फिल्मों में खतरनाक एक्शन करने वाले टाइगर श्रॉफ को है एयरोफोबिया, एक्टर ने खुद किया कंफर्म, बोले- प्लेन में बैठने से पहले लगता है डर (Tiger Shroff Has Aerophobia Actor Admit Fear Of Flying In Plane)

फिल्मों में खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) कर ऑडियंस का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक ऐसे फोबिया (Fobia) का शिकार हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

Tiger Shroff

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जितने बेहतरीन डांसर हैं, उतने ही जबर्दस्त एक्शन एक्टर भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऑन स्क्रीन इमेज से बिल्कुल टाइगर रियल लाइफ में एक ऐसे फोबिया से ग्रस्त है, जिससे छुटकारा पाने के लिए वे थेरेपी लेने की सोच रहे हैं.

Tiger Shroff

लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने खुद से जुड़े एक सीक्रेट का खुलासा किया कि उन्हें एयरोफोबिया है. मुझे प्लेन से सफर करने से डर लगता है. लेकिन मैं इस फोबिया से छुटकारा पाने के लिए थेरेपिस्ट से थेरेपी लेने की सोच रहा हूं.

Tiger Shroff

टाइगर ने कहा- कुछ साल पहले मैं फ्लाइट से सफर कर रहा था. उस दौरान फ्लाइट में बहुत ज्यादा टर्बुलेंट हो रहा था. ये तो अब जानते हैं कि टर्बुलेंट फ्लाइट पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है. उस वक्त डर की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? उस दिन के बाद से जब भी मुझे फ्लाइट में सफर करना होता है, तो मुझे कुछ दिन पहले से ही घबराहट होने लगती है. पता नहीं क्यों? मैं अभी तक उस दिन के बुरे अनुभव से उबर नहीं पाया हूं.

Tiger Shroff

टाइगर ने ये भी कहा- मैं जानता हूं कि एयर ट्रैवल सबसे सेफ है. पिछले डेटा को देखें तो पता चलेगा कि एयर ट्रैवल ट्रांसपोर्टेशन का सबसे सेफ माध्यम है. मैं ने इस बारे में खुद कई पायलटों से बात की है. उन्होंने मेरे डर को दूर करते हुए कहा कि टर्बुलेंस कुछ और नहीं, बल्कि ऊबड़-खाबड़ सड़कों जैसा होता है. इसलिए डरने जैसी कोई बात नहीं है. वे मुझे यही उदाहरण देते रहते हैं.

Tiger Shroff

लेकिन मेरे दिलदिमाग को ये बात कौन समझाएगा? जब ऐसा होता है, तो मेरी हालत बिल्कुल अलग होती है. काश मैं अपने इस फोबिया पर कंट्रोल कर पाता. मुझे अपने शरीर के हर हिस्से को कंट्रोल करना अच्छा लगता है. मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि मैं क्या कर रहा हूं.

Tiger Shroff

Share this article