Close

तैमूर और जेह के साथ मुंबई के चर्च पहुंचे करीना कपूर और सैफ अली खान, ‘स्पेशल गेस्ट’ टैग करने पर उठा सोशल मीडिया पर बवाल (Kareena Kapoor, Saif Ali Khan visit church in Mumbai with Taimur and Jeh; internet questions ‘special guests’ tag)

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Saif Ali Khan And Kareena Kapoor Khan) अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह (Both Sons Taimur And Jeh) के साथ आउटिंग करते हुए मुंबई के एक चर्च (Mumbai' Church) को देखने के लिए पहुंचे. खान परिवार के इस आउटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई दीं.

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan

सैफ अली खान और करीना कपूर को बीते कल, रविवार के दिन अपने दोनों बेटों तैमूर अली और जेह के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित 400 साल पुराने चर्च में स्पॉट किया गया. कपल के चर्च विजिट की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कपल के फैंस उनकी फोटोz को काफी पसंद कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को ये आपत्ति भी हो रही है, जब उन्हें चर्च की तरफ से स्पेशल गेस्ट का टैग दिया गया.

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan with Taimur and Jeh

बांद्रा के सेंट एंड्रयू चर्च का विजिट करने पहुंचे खान परिवार की तस्वीरें चर्च ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. एक फोटो में पूरी खान फैमिली रोशनी से जगमगाते चर्च के अंदर पोज देते हुए दिखाई दे रहा है. करीना और सैफ अली बीच में अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ खड़े पोज दे रहे हैं, उनके आसपास चर्च के लोग खड़े हैं.

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan with Taimur and Jeh

चर्च विजिट के दौरान पूरा खान परिवार कैजुअल लुक में दिखाई दिया. सैफ अली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस दिखे. करीना कपूर लाइट ब्लू शर्ट और ब्लू जींस नजर आईं. पापा के पास खड़े तैमूर और जेह टी शर्ट-जींस में क्यूट लग रहे हैं.

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan with Taimur and Jeh

कपल के फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद खुश लग रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी कि उन्हें स्पेशल गेस्ट क्यों कहा गया है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा - बस ऐसे ही क्यूरोसिटी हुई , क्या चर्च में आने वाले भर आदमी की इंस्टाग्राम पर पोस्ट आती है. दूसरे यूजर ने भी यही सवाल पूछा है - ये लोग बाकी लोगों से चर्च में अलग कैसे हो सकते हैं. जबकि भगवान की नजर में अब समान है. चर्च में कोई वीआईपी नहीं होता.

Kareena Kapoor

तीसरे यूजर ने लिखा- रेगुलर मेंबर्स के अलावा चर्च में आने वाला हर आदमी स्पेशल होता है. वो कोई भी हो सकता है. चौथे यूजर ने लिखा- सॉरी लेकिन हमारे भगवान के लिए हर कोई खास है. वीआईपी दर्जे को चर्च से दूर ही रखें. यही हमें दूसरों से खास करता है..

Share this article