Close

भूत बंगला की रिलीज से पहले सासू मां डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, मांगी ये मुराद (Akshay Kumar Visit Ujjain Mahakal Temple With Mother In Law Dimple Kapadia Tiger Shroff Before Bhoot Bangla Release)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' (Upcoming Film Bhoot Bangla) के प्रमोशन में बिजी हैं. अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अक्षय कुमार अपनी सासू मां डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain Mahakal Temple) पहुंचे. तीनों स्टार्स ने महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपने मन की मुराद मांगी.

Akshay Kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के तैयार है. पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था. टीजर देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. फैंस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे.

Akshay Kumar

अक्षय कुमार आज तड़के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी सासू मां डिंपल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आए. मंदिर पहुंचने के बाद सभी स्टार्स ने हाथ में जल लेकर पंडितजी के साथ मंत्रोंच्चारण किया. मंदिर में माथा टेका. नंदी भगवान के भी दर्शन किए. सभी ने एक एक करके नंदी बैल के कान में अपनी मन्नत बोलीं.

Akshay Kumar

मंदिर विजिट के दौरान अक्षय व्हाइट-कुर्ता पायजामा पहने हुए बेहद सिम्पल लुक में नजर आए. पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद अक्षय माथे में तिलक और गले में फूलों की माला पहने हुए दिखाई दिए.

Akshay Kumar

बाबा के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की. एक्टर ने मीडिया से कहा- 'देश के लिए, परिवार के लिए और सबके लिए मैने अपने पूरे मन से कामना की है. मैंने ये कामना की है कि हमारा देश हमेशा आगे रहे. हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहे. और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Akshay Kumar

इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस उनकी धार्मिक आस्था की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. बता दे अक्षय फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग करने भी महाकाल आए थे.

Share this article