Close

मौसी रिया कपूर ने दिखाई सोनम कपूर और आनंद आहूजा के न्यूबॉर्न बेबी बॉय की झलक, सोनाक्षी सिन्हा, करीना कपूर और फराह खान ने किया रिएक्ट (Rhea Kapoor Shares First Glimpse Of Sonam Kapoor Anand Ahuja’s Newborn Baby Boy, Sonakshi Sinha, Kareena Kapoor And Farah Khan React)

फिल्म मेकर और फैशन स्टाइलिश रिया कपूर (Film Maker And Fashion Stylish Rhea Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन सोनम कपूर और जीजाजी आनंद आहूजा के दूसरे बेबी बॉय की झलक दिखाई (Glimpse Of Sonam Kapoor And Anand Aahuja's second Baby Boy) है. इतना ही नहीं रिया कपूर ने सोनम कपूर की जमकर प्रशंसा भी की है. और अपनी बहन को सुपर ह्यूमन मॉम बताया है.

Rhea Kapoor

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर पर 29 मार्च, 2029 को उनके दूसरे बेटे का वेलकम हुआ है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया. इसी के साथ कपल के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी. इसी के चलते फिल्म मेकर और फैशन स्टाइलिश बहन रिया कपूर ने फैंस को अपने भांजे और सोनम कपूर के दूसरे न्यूबॉर्न बेटे की पहली झलक दिखाई है.

Rhea Kapoor

दूसरी बार पैरेंट्स बने कपल ने हालांकि अभी तक अपने दूसरे बेटे का फेस दुनिया को नहीं दिखाया लेकिन सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर न्यूबॉर्न बेबी बॉय की झलक दुनिया को दिखा दी है. रिया ने अपने न्यूबॉर्न भांजे के साथ अपने हार्टफेल्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो को शेयर करने के साथ ही रिया ने बहन सोनम की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनमें मां की असाधारण शक्ति है.

Rhea Kapoor

शेयर की गई फोटो में रिया अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय को अपनी गोद में लिए हुए है. चेयर पर बैठ हुई रिया ने फेस पर मास्क लगाया हुआ है. ब्लू कलर के ब्लैंकेट में लिपटे हुए अपने नन्हे से भांजे को रिया बड़े प्यार से निहार रही हैं.

Sonam and Rhea Kapoor

रिया द्वारा भांजे के साथ स्पेंड किए गए इस कैंडिड मोमेंट को पोस्ट करने के चंद करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. करीना कपूर ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कई हार्ट वाले स्माइली इमोजी सेंड किए हैं. करिश्मा कपूर ने ब्लू हार्ट वाले इमोजी शेयर किए है.फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक का बेस्ट गिफ्ट. कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो रिया मौसी!!! और पूरे परिवार को भी.

Sonam Kapoor

सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट बॉक्स में 'बधाई हो रिया मौसी' लिखा है. महीप कपूर ने लिखा है कि बेबी बॉय बहुत क्यूट है. नीना गुप्ता ने रिया कपूर को 'बहुत बहुत बधाईयां लिख कमेंट किया है.

Share this article