Close

दया बेन दिशा वकानी ‘तारक मेहता’ में नहीं करेंगी कमबैक, उनके ससुराल वाले हैं उनकी एक्टिंग के खिलाफ, नहीं चाहते दिशा करें काम, जेनिफर मिस्त्री ने किया खुलासा (‘Dayaben’ Disha Vakani will never  return to TMKOC, Her In Laws family don’t want her to act, Jennifer Mistry’s shocking revelations)

टेलिविज़न के सबसे पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन का रोल निभाकर दिशा वकानी (Dayaben Disha Vakani) ने शो में कर सबका दिल जीता था और घर घर में पॉपुलर हुईं,  लेकिन सितंबर 2017 से वो शो में नहीं दिखी हैं. दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं, जिसके बाद से उनके फैंस अब तक उनका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो आज तक शो में नहीं लौटीं. दिशा कब शो में कमबैक करेंगी, कोई नहीं जानता. खुद प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) के पास भी इसका जवाब नहीं है. हालांकि वो कई बार दर्शकों को वादा कर चुके हैं कि दयाबेन जल्दी ही शो में लौटेंगी. लेकिन अब शो में मिसेज सोढ़ी (Mrs. Roshan Sodhi) का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) ने दयाबेन के किरदार और दिशा वकानी की वापसी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Disha Vakani

जेनिफर का कहना है कि दिशा वकानी कभी भी शो में वापसी नहीं करेंगी और इसकी वजह उनके ससुराल वाले हैं. जेनिफर ने बताया कि दिशा के कमबैक की जो न्यूज़ आती रहती हैं, मेकर्स जो उनके आने की बात कहते हैं, वह सब मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है. जेनिफर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्लियर कर दिया है कि दिशा वकानी अब तारक मेहता शो में वापसी नहीं करेंगी.

Disha Vakani

दिशा वकानी को 10 साल हो चुके है  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़े हुए, और तबसे उन्होंने शो में वापसी नहीं की है.  हालांकि दिशा वकानी की कमबैक की खबरें आती रहती हैं. कभी शो के प्रोमो में उनकी एंट्री दिखाई जाती है, तो कभी कहा जाता है कि दयाबेन शो में आने वाली हैं. खुद असित मोदी भी कई बार कह चुके हैं कि दयाबेन शो में लौटेंगी, पर जेनिफर मिस्त्री ने अब जो खुलासा किया है, उसे सुनने के बाद लग नहीं रहा कि दिशा शो में लौटेंगी.

Jennifer Mistry

जेनिफर बोलीं, "दिशा शो में नहीं आएगी. मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी चलती रहेगी. एक बार बीच मे दिशा शो में कमबैक करनेवाली थीं. हमसे 2021 में बात करके गई थी और बोली थी कि मैं आ रही हूं. फिर मालूम नहीं, क्या हुआ. नेक्स्ट डे से उसका शूट था. वो आकर ड्रेस वगैरह भी ट्राई करके गई. उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं. शायद दिशा वकानी के ससुरालवालों की तरफ से कुछ लिमिटेशंस थे. उनकी शर्त थी कि लेट शूट नहीं करेंगी, नाइट शूट नहीं करेंगी, ज्यादा घंटे नहीं शूट करेगी, तो थोड़ा बहुत किया जा सकता है, पर इतना भी कैसे करें."

Disha Vakani

जेनिफर ने बताया कि जब वो शो का हिस्सा थी तब उन्होंने और सोनालिका जोशी ने मेकर को प्रपोजल दिया था कि दिशा के घर पर जाकर भी शूट किया जा सकता है, लेकिन वो नहीं माने. 

Jennifer Mistry

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री अब 'तारक मेहता' का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने 15 साल तक इस शो में काम किया था और 2023 में इसे छोड़ दिया था. बाद में जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर संगीन आरोप लगाए थे. 

Share this article