Close

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार के बारे में अपनी वाइफ सरगुन मेहता को नहीं बताया था रवि दुबे ने, शूटिंग शेड्यूल को सीक्रेट रखा था एक्टर ने (Ramayana: Ravie Dubey Didnt Tell Wife Sargun Mehta About Lakshman Role In Ranbir Kapoor Starrer, Actor Kept Shoot Secret)

रणबीर कपूर स्टारर रामायण (Ranbir Kapoor Staterr Ramayan) में उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार (Lakshman Role) निभाने वाले एक्टर रवि दुबे (Actor Ravi Dubey) ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल निभाने वाली को बात अपनी पत्नी सरगुन मेहता (Wife Sargun Mehta) से काफ़ी समय तक छिपाकर रखा. इस बात का खुलासा तब हुआ जब पिछले साल रवि दुबे और सरगुन मेहता रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में आए थे.

Ravie Dubey

उसी दौरान सरगुन ने बताया कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने उनसे एक सीक्रेट बात को काफी समय तक छिपाए रखा. सरगुन मेहता ने बताया कि रवि दुबे और मैं कभी भी घर पर अपने काम से जुड़ी कोई भी बात डिस्कस नहीं करते. रवि को मेरे प्रोजेक्ट्स के बारे में तब पता चलता है, जब उनकी अनाउंसमेंट हो जाती हैं, वैसे ही मुझे उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में तभी पता चलता है, जब वे पब्लिकली अनाउंस हो जाते हैं .

Ravie Dubey

जब लोगों ने उन्हें रवि के इस किरदार के लिए मुझे बधाई दी, तो रवि ने उन्हें मना कर दिया कि सरगुन को इस बारे में पता नहीं चलना चाहिए. सरगुन ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान भी रवि उन्हें ये सीक्रेट नहीं बताया. जब भी मैं उनसे पूछतीं कि वह कहां जा रहे हो, तो वे बस इतना ही जवाब देते थे कि काम पर जा रहा हूं. कभी भी इस बात का ज़िक्र नहीं करते थे कि वह किसी फ़िल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं.

Ravie Dubey

काफी दोनों बाद में मेरे मन में क्यूरोसिटी होने लगी कि रवि काम के सिलसिले में कहां जाते है. मेरी क्यूरोसिटी इतनी बढ़ गई कि मैंने एक बार उनके ड्राइवर से सेट के माहौल के बारे में पूछा. लेकिन ड्राइवर को लगा कि मैं रणबीर कपूर के बारे में पूछ रही हूं.

Ravie Dubey

सरगुन ने सारी कहानी सुनने के बाद रवि हंसने लगे और बोले कहा - असल में वो भी मेरे बारे में नहीं, बल्कि रणबीर (कपूर) के बारे में ही पूछ रही थीं.

Share this article