Close

रणबीर कपूर बेटी को रोज़ सुनाते हैं रामायण की कहानियां, राहा पूछती है रामायण को लेकर कई सवाल, रणबीर बोले, ‘ये हमारे DNA में है’ (Ranbir Kapoor talks about telling Ramayana stories to daughter Raha Kapoor, Calls it ‘blessed phase, says- It’s in our DNA) 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज़ किया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था. टीज़र आउट होते ही 'रामायण' सोशल मीडिया पर छा गई. फ़िल्म की कास्ट से लेकर वीएफफएक्स तक की सब जीभरकर तारीफ कर रहे हैं. रामायण के टीज़र में श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक भी सामने आ गई है और वो भगवान राम के रूप में इतने भव्य लग रहे हैं कि उनको देखकर फैंस गदगद हो गए हैं.  इस बीच रणबीर ने इस फ़िल्म और बेटी राहा (Raha Kapoor) के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की है.

रणबीर ने मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने का मौका मिला. उन्हें जब ये रोल ऑफर हुआ था, तब वो नए-नए बेटी राहा के पिता बने थे. रणबीर ने बताया कि राहा की 'रामायण' सुनने में इतनी ज्यादा  दिलचस्पी है. वो रामायण की हर कहानी जानना  चाहती है."

रणबीर ने बताया कि जब वो रामायण की शूटिंग करके घर लौटते थे तो रोज़ राहा को भी रामायण की कहानियां सुनाते थे. उन्होंने कहा, "राहा अब साढ़े तीन साल की हो गई है. एक तरफ जहां मैं सेट पर जाकर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था वहीं दूसरी तरफ मैं घर जाकर उसे रामायण की कहानी सुना रहा हूं. साढ़े तीन साल की बच्ची में रामायण को लेकर इतनी दिलचस्पी थी कि हर शूट के बाद राहा मुझसे पूछती कि क्या आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की?आपने सीता जी के साथ शूटिंग की? आज आपने क्या शूट किया? उसके अंदर रामायण की कहानी को लेकर काफी इंट्रेस्ट पैदा हो गया है. इससे पता चलता है कि रामायण हमारे DNA में है. ये हमसे इतनी जुड़ी हुई है कि इसे लेकर दिलचस्पी खुद अंदर से आती है. बस हम चाहते हैं कि वो दिलचस्पी ग्लोबल ऑडियंस के अंदर ला सकें."

रणबीर ने कहा, "रामायण’ जैसी कहानी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचनी चाहिए. रणबीर मानते हैं कि ये कहानी सदियों से लोगों के दिल में है और आगे भी रहेगी. उनका कहना है कि हम जो चीजें इतने सालों से मानते आ रहे हैं, उन्हें अब ग्लोबल लेवल पर भी दिखाने का समय है. इसलिए वो चाहते हैं कि ये फिल्म हर वर्ग के लोगों तक पहुंचे."  

बता दें, 'रामायण' को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे भव्य फिल्म माना जा रहा है. लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फ़िल्म को अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म बताया जा रहा है. इस महाकाव्य को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत वीएफएक्स और इसकी प्रभावशाली स्टार कास्ट है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साईं पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे. फ़िल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर और अगला भाग अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा.

Share this article