Close

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी हुई 1 महीने की, कपल ने रिवील किया बेटी का नाम ‘न्यॉमिका हुड्डा’, बताया बेटी के नाम का मतलब (Randeep Hooda and Lin Laishram reveal daughter’s name ‘Nyomica’ as she turns one month old)

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Randeep Hooda and Lin Laishram) की बेटी 1 महीने (1 Month Old) की हो गई है. कपल ने अपनी नन्ही सी बिटिया की क्यूट-सी झलक (Glimps Of Doughter) दिखाते हुए बेटी का नाम दुनिया को रिवील किया है, साथ ही बेटी के खूबसूरत नाम का मतलब (Meaning Of Name) भी बताया है.

हाल ही में पैरेंट्स बने बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर रणदीप हुड्डा और उनकी वाइफ लिन लैशराम अपनी लाइफ के नए और खूबसूरत सफ़र की ओर बढ़ रहे हैं. इन दिनों कपल अपनी नन्ही सी बेटी के साथ पैरेंट्सहुड को एंजॉय कर रहा है. रणदीप और लिन ने अपने घर पर इसी साल 10 मार्च को बेबी का वेलकम किया था.

और अब हाल ही में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बिटिया 1 महीने की हो चुकी हैं. खुशी के इस मौके पर कपल ने अपनी बेटी का नाम दुनिया के सामने रिवील किया है. रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर 2 लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं.

पहली तस्वीर में रणदीप की वाइफ और एक्ट्रेस लिन लैशराम अपनी नन्ही-सी बेटी को सीने से लगाए हुए नजर आ रही है. तसवीर में लिन लैशराम के फेस पर मां बनने का सुख साफ नजर आ रहा है. दूसरी फोटो में लिन अपनी बेटी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में मां-बेटी दोनों ही बहुत क्यूट लग रही हैं.

इन कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा- हमारी दुनिया का एक नया केंद्र. 'न्योमिका हुड्डा'- भगवान की कृपा, आजादी और आकाश की तरह असीम है. एक्टर ने इस कैप्शन में अपनी बेटी का नाम रिवील किया है. साथ ही बेटी के नाम का अर्थ भी अपने फैंस को बता दिया है.

रणदीप और लिन की इस पोस्ट पर उनके फैंस दिल खोलकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ ने 'बहुत बहुत प्रीसियस और बधाई' लिखकर कमेंट किया. कपल के बहुत सारे फैंस को उनकी बेटे का नाम न्यॉमिका बेहद पसंद आया है. इसलिए ब्यूटीफुल लिख कमेंट किया है. अनेक लोगों ने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए किए हैं.फैंस रणदीप और लिन की बेटी न्यॉमिका की ये तस्वीरें इतनी अच्छी लगीं कि थोड़ी देर पहले शेयर की इन फोटोज को अभी तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

Share this article