Close

विक्रांत मैसी को सताया ‘डैड गिल्ट’, एक्टर ने किया खुलासा, बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह (Vikrant Massey opens up on dad guilt, a reason behind his break from films)

टीवी और बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने साल 2024 में फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला (break from films in December 2024) किया था. ब्रेक लेने की वजह थी उनका बेटा वरदान (Son Vardaa). वर्क कमिटमेंट के चलते विक्रांत अपनी फैमिली और बेटे पर फोकस नहीं कर पा रहे थे. नतीजन उन्हें डैड गिल्ट (Dad Guilt) सताने लगा.

साल 2024 में एक्टर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया था. अनाउंसमेंट करते हुए विक्रांत ने पोस्ट में लिखा था कि बिजी शेड्यूल के कारण वे अपनी फैमिली पर फोकस नहीं प रहे हैं, इसलिए वे कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं.

विक्रांत की इस अनाउंसमेंट पोस्ट ने सबको चौंका दिया था. चारों तरफ एक्टर की पोस्ट की चर्चा होने लगी. लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा इंडस्ट्री में काम करने के प्रेशर और नेपोटिज्म ने. मामला बढ़ता देख एक्टर ने बाद में एक और पोस्ट शेयर करके क्लियर किया कि काम से ब्रेक लेने का फैसला उनका पर्सनल डिसीज़न था. ताकि वे अपने बेटे वरदान पर फोकस कर सकें. बेटे को समय न देने पाने की वजह से उन्हें डैड गिल्ट सता रहा था.

परिणीति चोपड़ा के शो 'मॉम टॉक्स' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने पैरंटहुड पर काफी बातें की. इस दौरान विक्रांत ने बताया- जब वरदान का जन्म हुआ तो तब उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता था. काम के चलते फिजिकल और मेंटल थकान होने लगी, लेकिन मेरी प्राथमिकता फैमिली को समय देना था.

विक्रांत ने यह भी बताया- आप तो जानते हो कि हम फिजिकली और मेंटली खुद को कितना समय देते हैं. मैं पहली बार पापा बना था तो मेरा सारा अटेंशन हमेशा फैमिली पर रहता था. सवाल ये नहीं था कि मैं क्या और क्यों कर रहा हूं. मैं जल्दी से काम खत्म करके घर जाना चाहता था और शीतल और बेटे वरदान के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहता था.

पेरेंटहुड पर बात करते हुए शीतल ने बताया कि इस दौरान विक्रांत को डैड गिल्ट सताने लगा. और वे इमोशनल स्ट्रगल से जूझ रहे थे. विक्रांत ने एक टचिंग मोमेंट को याद करते हुए कहा - बात तब की है जब बेटा वरदान पाप बोलना सीख रख रहा था. एक बार वरदान अपनी दादी के पास गया था. वो पापा बोलने की कोशिश कर रहा था पर सही तरीक़े से बोल नहीं पा रहा था.

इस पल में मुझे ये महसूस हुआ कि यही वो समय जब उन्हें पूरे समय घर पर रहना चाहिए. और उसके ठीक 2 महीने बाद मैंने काम से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट कर दी. और मेरा ये फैसला ही मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कमाई है.

Share this article