हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) दूसरी बार भी एक प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं. मां बनने के बाद से सोनम और उनकी फैमिली बेहद खुश हैं. हालिया सोनम कपूर ने अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिनमें उन्हें दूसरी बार मां बनने के बाद अपना हाल बयां किया है.

एक बार फिर से सोनम कपूर की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं. कुछ दिन पहले ही सोनम ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. और अन एक्ट्रेस अपने दूसरे बेबी बॉय के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.

हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर दिखाया है कि दोबारा मां बनने के बाद कैसी हालत हो गई है. शेयर की इस फोटो में सोनम बिना मेकअप के हैं. उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स साफ दिखाई दे रहे हैं. फोटो में एक्ट्रेस थकी हुई भी लग रही हैं.

दूसरी बार मां बनने के बाद अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा - डार्क सर्कल्स जिंदाबाद'. सोनम कपूर के ये कैप्शन धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस कैप्शन को पढ़ने के बाद बहुत सी महिलाएं इस कैप्शन से खुद को जोड़ कर देख रही हैं.

एक्ट्रेस की ये पोस्ट को देखने के बाद फैंस ये समझ में आया गया कि इतनी बड़ी सेलिब्रेटी होने के बाद भी वे अपनी लाइफ के इस फेज को आम महिलाओं की तरह जो रही हैं. असल में सोनम ने रील और रियल लाइफ की झलक दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया.

शेयर की इस फोटो में सोनम अपने बेटे को गोदइन पकड़े हुए सुला रही हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने का सुकून साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल एक्ट्रेस के फेस पर क्लियर दिख रहे हैं. इस फोटो से फैंस से अनुमान लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस पूरी तरह से दूसरे बेबी के साथ व्यस्त हैं.

बता दें सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के संग शादी रचाई थी. 20 अगस्त, 2022 को एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था. वायु के जन्म के साल बाद एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे को 29 मार्च, 2026 को जन्म दिया.
