जीतेंद्र (Jitendra) बॉलीवुड के ऐसे लीडिंग सुपरस्टार थे, जो बॉक्स ऑफिस पर दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को भी कड़ी टक्कर देते थे, एक्टिंग ही नहीं, उनके सिग्नेचर डांस स्टेप्स के भी लोग दीवाने हुआ करते थे, उनकी डांसिंग स्किल की वजह से उन्हें 'बॉलीवुड का जंपिंग जैक' (Jumping Jack of bollywood) कहा जाता था. जीतेंद्र आज 84 वां बर्थडे सेलिब्रेट (Jitendra celebrating 83th birthday ) कर रहे हैं. उनके बर्थडे पर उनके फैंस उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोभा कपूर की वजह से आज जीतेंद्र ज़िंदा हैं, वरना अब तक प्लेन क्रेश में उनकी मौत हो चुकी होती.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/STMFONcxM80?si=CzHsAy0wfqyLsXFX" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
हाल ही में फ़िल्म हिस्टोरियन हनीफ ज़वेरी ने मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में इस किस्से का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि ये 47 साल पहले का वाकया है. दरअसल जितेंद्र को फ्लाइट से मद्रास जाना था. उनकी फ्लाइट डिले हो गई थी, इसलिए उन्हें एअरपोर्ट से घर लौटना पड़ा. उस दिन करवा चौथ भी था और उनकी पत्नी शोभा ने करवा चौथ का व्रत रखा था. तो शोभा ने उन्हें वापस एयरपोर्ट जाने से मना कर दिया, ताकि वो चांद देखने और अपना व्रत तोड़ने की रस्म निभा सकें. आखिर पत्नी के ज़िद पर जितेंद्र ने अपने मेकअप मैन को बुला लीया और कहा कि वे घर वापस आ जाओ, क्योंकि अब हम अगले दिन मद्रास जाएंगे.

उसी रात अचानक जितेंद्र के घर पर फोन की घंटियां बजने लगीं. सब उनकी खैरियत जानना चाह रहे थे. दरअसल जिस फ्लाइट से जीतेन्द्र मद्रास जानेवाले थे, वो क्रैश हो गया था. इस घटना में करीब 96 लोगों की मौत हो गई थी. पत्नी के कहने पर जीतेंद्र ने मद्रास की ट्रिप उस दिन कैंसल कर दी, वरना हादसे में उनकी भी जान जा सकती थी.

इसके बाद जितेंद्र को एहसास हुआ कि सच में करवा चौथ के व्रत का फल मिलता है, तभी तो शोभा को किसी अनहोनी का आभास हुआ और उन्होंने जितेंद्र को जाने से मना कर दिया. और इस तरह हम सबके चहेते एक्टर की जान बच गई. और आज वो अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
