संजय दत्त (Sanjay Dutt) की भगवान शिव में गहरी आस्था है. संजू बाबा इतने बड़े शिवभक्त (Sanjay Dutt is Mahadev Bhakt) हैं कि उन्होंने लेफ्ट आर्म पर महादेव का टैटू भी बनवाया हुआ है. इस टैटू के नीचे संस्कृत में ‘नमः शिवाय’ लिखा हुआ है. संजय हर साल महाशिवरात्रि भी पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. वो रोजाना भगवान शिव की पूजा भी करते हैं. एक बार फिर उन्होंने पत्नी मान्यता दत्त के साथ शिव पूजा (Sanjay Dutt soaks in divine energy of Mahadev) करवाई है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी फिल्मों 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलोदिमाग में छा गए हैं. इस बीच वो शिवभक्ति में डूबे नज़र आए. उन्होंने हाल ही में पत्नी मान्यता (Maanyata Dutt) के साथ शिव पूजा करवाई, जिसकी तस्वीर दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.

इन तस्वीरों में संजू बाबा और मान्यता दत्त दोनों शिवभक्ति (Sanjay Dutt performs Shiv Pooja with wife Maanyata Dutt) में लीन दिखाई दे रहे हैं. माथे पर त्रिपुंड तिलक, हाथों में फूलों की माला, चेहरे पर आस्था के भाव... बैकग्राउंड में शिव तांडव की गूंज... दोनों ने सोशल मीडिया पर पूजा की झलक दिखाई है. इस मौके पर दोनों इंडियन अटायर में दिखाई दिए. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि ये पूजा उन्होंने कहाँ की है. दोनों ने ही अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में हर हर महादेव लिखकर महादेव को याद किया है.

फैंस संजू बाबा को इस तरह शिव भक्ति में रमा देखकर खुश हो गए हैं. उनका स्पिरिचुअल साइड फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वो 'हर हर महादेव' लिखकर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है जब संजू बाबा ने महादेव भक्ति की झलक दिखाई हो. कुछ समय पहले ही वो किसी इवेंट में हिस्सा लेने काठमांडू पहुंचे थे. काठमांडू पहुंचते ही सबसे पहले वो बाबा के दर्शन करने पवित्र हिंदू तीर्थस्थल पशुपतिनाथ मंदिर (Sanjay Dutt visits Pashupatinath Temple) गए थे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग और भैरव की पूजा अर्चना की और बाबा के समक्ष हाथ जोड़कर प्रार्थना की थी. तब भी मंदिर परिसर से संजय दत्त की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं.
