Close

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड माफिया पर निकली अपनी भड़ास, बोलीं – इनकी वजह से ही सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान हमारे बीच नहीं है (TanuShree Dutta Lashes Out At Bollywood mafia, Says- Inki Vajah Se Hi Sushant Singh Rajput Aur Jia Khan Hamare Beech Nahi Hain)

अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनु श्री दत्ता (Bollywood Actress Tanushree Dutta) ने इस बात का खुलासा किया कि भू माफिया (Land Mafia) की तरह बॉलीवुड माफिया (Bollywood Mafia) भी है बॉलीवुड में, तभी तो सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान (Sushant Singh Rajput And Jia Khan) आज हमारे बीच में नहीं हैं.

TanuShree Dutta

तनुश्री दत्ता से जानिए बॉलीवुड माफिया सहित इंडस्ट्री के और काले कारनामों के बारे में... पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए मेरी सहेली के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

मेरी सहेली के पॉडकास्ट पर बतौर गेस्ट बनकर आईं तनु श्री दत्ता ने एक बार फिर से बॉलीवुड के काले सच का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने जमकर बॉलीवुड माफिया पर अपनी भड़ास निकाली. और बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान भी बॉलीवुड की ग्रुप टॉकिंग/ ग्रुप हैरसमेंट का शिकार हुए थे.

Sushant Singh Rajput

मेरी सहेली पॉडकास्ट पर जब तनुश्री दत्ता से ये सवाल पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में भी बॉलीवुड माफिया है तो एक्ट्रेस ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा - है न क्यों नहीं है. तभी तो सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान जैसे टैलेंटेड लोग आज हमारे बीच नहीं हैं. मैं नहीं मानती कि इन लोगों ने सुसाइट किया है. लेकिन कोई भी इंसान सुसाइट कब करता है जब उसे ये लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता है मेरा.

Jia Khan

सुशांत और जिया दोनों ही इतने सक्सेसफुल और टैलेंटेड लोग थे कि दोनों ही अपनी जिंदगी में हार नहीं मान सकते थे. मैं तो इस बात से सहमत नहीं हूं. बॉलीवुड में होने वाले उतार चढ़ाव का एक्टर्स को पता होता है. अपनी काम की सिक्योरिटी का पता होता है. आर्टिस्ट का माइंड अलग होता है. वो डिप्रेशन में नहीं जाता है और अगर कोई आर्टिस्ट सुसाइट कर रहा है तो उसे इस दिशा में धकेला जा रहा है. ये माफिया उसके इंसान के पीछे पड़ जाएंगे ताकि उस इंसान की रियलिटी डिस्टर्ब हो जाए.

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह के साथ क्या सोची समझी साजिश रची गई तो एक्ट्रेस ने इस बात का पूरा पूरा समर्थन किया. एक्ट्रेस ने कहा - जो एक्टर या मॉडल इन माफियाओं के हिसाब से नहीं चलते हैं तो वे इनके दुश्मन बन जाते हैं. और वे परेशान करना शुरू कर देते हैं. उनका करियर खत्म कर देते हैं और पीछे पड़ पड़ कर मार भी डालेंगे.

TanuShree Dutta

इन लोगों ने मुझे भी ऐसी स्थितियों डाला कि मेरा भी यही हर्ष हो. मेरी 10 से15 फिल्में रिजेक्ट हो गईं, ताकि मैं डिप्रेशन में चली जाऊं. मुझे ऐसा लगता है कि सुशांत और जिया खान ग्रुप हैरसमेंट का शिकार हो गए थे.

Share this article