जया बच्चन (Jaya Bachchan) हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं. जया बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा एक अलग ही स्वैग में रहती हैं और बिंदास जो मन में आता है, बोल देती हैं. पैपराजी के साथ तो वो अक्सर ही रूड बर्ताव करती नज़र आ जाती हैं. लेकिन ये सच नहीं हैं. जया बच्चन के बारे में कई ऐसे किस्से भी हैं जिसे सुनकर आप उनके बारे में अपनी राय बदल देंगे. उनके बारे में ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) ने मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में सुनाया.

सुदेश भोसले का मज़ेदार पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
दरअसल हाल ही में सुदेश भोसले मेरी सहेली पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिग बी से लेकर राज कुमार तक की मिमिक्री (Sudesh Bhosle's live mimicry) करके लोगों को ख़ूब एंटरटेन तो किया ही, साथ ही इंडस्ट्री के बारे में कई इमोशनल यादें भी शेयर की.

ये तो सभी जानते हैं कि सुदेश भोसले और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज एक दूसरे से इतनी मिलती है या ये कहें सुदेश भोसले इतने उम्दा आर्टिस्ट हैं कि लोगों को अक्सर अमिताभ बच्चन के गाए गाने सुदेश भोसले के लगते हैं और सुदेश जी के गाने उन्हें अमिताभ बच्चन के गाए हुए सुनाई पड़ते हैं. तो ये किस्सा बिग बी (Big B) से ही जुड़ा है.
सुदेश भोसले ने तब के कलाकारों की तारीफ करते हुए बताया कि तब के आर्टिस्ट फिल्मों में इतने इन्वॉल्व होते थे कि शूटिंग, रिकॉर्डिंग, एडिटिंग से लेकर पोस्टर डिजाइनिंग तक मे शामिल होते थे. बिग बी की तारीफ करते हुए सुदेश भोसले ने बताया कि उन्होंने जुम्मा चुम्मा, शावा शावा से लेकर मेरी मखना तक हर गाने की रिकॉर्डिंग में आते थे और अपना इनपुट भी देते थे, चाहे कितना भी बिजी शेड्यूल क्यों न हो.

"लेकिन 'मेरी मखना...' गाने की रिकॉर्डिंग के टाइम वो मुंबई में नहीं थे तो उन्होंने जया बच्चन और अभिषेक को भेज दिया. गाना रिकॉर्ड हुआ और जया जी पूरे टाइम बैठी सुनती रहीं. जब रिकॉर्डिंग पूरी हो गई तो उन्हें अमित जी की आवाज़ में मेरा ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने मुझे और आदेश श्रीवास्तव को 100-100 रुपये इनाम में दिए. अभिषेक ने भी गाने की तारीफ की और बोले 'ये पा का अब तक का बेस्ट सॉन्ग होगा'. सुदेश भोसले ने बताया कि ये बहुत इमोशनल मोमेंट था.

अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए सुदेश भोसले ने कहा, "मैं उनकी तारीफ इसलिए नहीं कर रहा हूं कि वो अमिताभ बच्चन हैं. वो सिर्फ मेहनत पर भरोसा करते हैं. हाल ही में अमित जी एक ऐड शूट कर रहे थे. आजकल के डायरेक्टर कितने साल के होंगे, यही कोई 35-40 साल. अमित जी ने शॉट दे दिया और डायरेक्टर ने जाहिर है बोला ओके सर ग्रेट सर. लेकिन अमित जी बोले, क्या ओके. एक बार और करते हैं. क्योंकि अमित जी डायरेक्टर का चेहरा देखकर समझ गए थे कि वो लिहाज के चलते नहीं बोल पा रहे हैं. तो ऐसी शख्सियत हैं अमित जी."

पॉडकास्ट में सुदेश भोसले ने और भी कई मुद्दों पर बात की है. लाइव मिमिक्री करके दिखाया है. आशा भोसले जी की यादें शेयर की हैं.
