एनिमल लवर रुपाली गांगुली (Animal Lover Rupali Ganguly) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रिपोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के मिलान फैशन वीक (Milan Fashion Week) में लेदर से बना आउटफिट (Leather Outfit) पहनने पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. ये दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट के इस आउटफिट को बनाने के लिए 3 महीने के बछड़ों और 4 महीने के मेमने की खाल का यूज किया है.

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली एनिमल लवर हैं. जब भी एक्ट्रेस को अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो अपना समय एनिमल्स के साथ बिताती हैं हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट से जुड़े एक पोस्ट को रिशेयर किया है. इस पोस्ट में आलिया भट्ट के मिलान फैशन वीक में लेदर से बने इस आउटफिट को पहनने पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

असल में बात यह है कि साई लोहित नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इस शख्स ने ये दावा किया है कि मिलान फैशन वीक में आलिया भट्ट ने लेदर का जो आउटफिट पहना है, उसमें 3 महीने के बछड़ों और 4 महीने के मेमन की खाल का इस्तेमाल किया है.

उस शख्स ने ये भी कहा कि कैसा लगेगा आपको अगर आपकी कैट के साथ भी ऐसा हो. इस शख्स के बयान में कितनी सच्चाई है ये तो बाद में पता चलेगा या फिर जब इस बारे में आलिया खुद ही बताएंगी तब पता चलेगा.

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने इस वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया है. लेकिन इस पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ लिखा नहीं है. बस रिपोस्ट करके आलिया भट्ट पर अपना गुस्सा निकाला है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि रुपाली गांगुली ने इनडायरेक्ट उस शख्स को सपोर्ट किया है.

रुपाली गांगुली अक्सर एनिमल के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक बार रुपाली ने कहा था कि कई बार उन्हें लगता है उनके अंदर एक टाइग्रेस की स्पिरिट, एक हाथी की आत्मा और एक कुत्ते की लॉयलटी है.
