आज बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर की छठी डेथ एनिवर्सरी (Vateran Actor Rishi Kapoor's 6th Death Anniversary) है. इस मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस और उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर हार्टफेल्ट पोस्ट (Heartfelt Post) शेयर की है. दिवंगत एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Daughter Riddhima Sahni Kapoor) सहित कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

अपने दिवंगत हसबैंड और एक्टर ऋषि कपूर की 6th पुण्यतिथि के मौके पर उनकी एक्ट्रेस वाइफ नीतू कपूरने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. बता दें कि ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर्स में से एक थे. 30 अप्रैल, साल 2020 में 67 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी से उनका निधन हो गया था.

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी कैंडिड फोटो शेयर की है. इस फोटो में कपल के बड़ी गर्मजोशी के साथ और मुस्कुराते हुए पलों को कैप्चर किया है. फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- हमेशा हमारे दिलों में रहोगे. जानकारी के लिए बता दें कि कपल ने 22 जनवरी, 1980 को शादी रचाई थी. दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है जिनमें अमर अकबर एंथोनी, खेल खेल में, रफूचक्कर, कभी कभी और बेशर्म उल्लेखनीय है.

एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पापा को पर्सनल मैसेज पोस्ट कर उन्हें याद किया है. अपने पापा को तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - जब तक हम मिल नहीं जाते, तब तक मैं आपको सेलिब्रेट करती रहूंगी. प्यार करती रहूंगी और हमेशा मिस करूंगी.

रिद्धिमा कपूर के हसबैंड भरत साहनी ने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए एक्टर को याद किया है. कैप्शन में लिखा- आज और हमेशा आपको याद करते हैं. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने दिवंगत एक्टर और नीतू सिंह की कैंडिड फोटो शेयर कर को सोशल मीडिया पर याद किया है. कैप्शन में लिखा- अपने डियरेस्ट बडी को मिस रहा हूं. इस फोटो में ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहा रहे है. बता दें कि ऋषि कपूर और संजय दत्त ने साल 2020 में आई फिल्म हथियार और अग्निपथ में साथ काम किया है
