फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय (Aashiqui star Rahul Roy) कल से ही न्यूज़ में बने हुए हैं. कल एक कंटेंट क्रिएटर (Rahul Roy's viral video with content creator) के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका मज़ाक उड़ाने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे. अब सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर राहुल रॉय ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब (Rahul Roy breaks silence on online mockery) दिया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

दरअसल राहुल रॉय हाल ही एक कंटेंट क्रिएटर के साथ रील्स में दिखे. राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था. इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए. वीडियो देखते ही लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और कहने लगे कि ऐसा डाउनफॉल? राहुल रॉय के ऐसे दिन आ गए? अपनी आर्थिक तंगी और हालात का मज़ाक उड़ाने वालों के लिए राहुल रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

आशिकी एक्टर ने लिखा, "मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं. मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है, और ये आज के नहीं हैं- ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था. अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मज़ाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज़्यादा बताता है."

राहुल (Rahul Roy) ने आगे लिखा, "अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मज़ाक उड़ाकर नहीं. और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रिय रहना ज़रूरी है. मैं जब तक ज़िंदा हूं तब तक काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग सक्रिय रहता है और मुझे यह एहसास व ज़िम्मेदारी मिलती है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. हां, इससे कभी-कभी थोड़ा दुख हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते."

राहुल रॉय का ये मैसेज पढ़कर अब फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं कि वो इतने बेहतरीन एक्टर हैं और उन्हें काम ज़रूर मिलेगा. फैंस अब राहुल रॉय के सपोर्ट में उतर आए हैं.

इससे पहले भी राहुल रॉय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई के वर्सोवा इलाके में टूटी सड़क पर सूटकेस लेकर चलते दिखे थे. साधारण लुक की वजह से कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए थे.
