Close

Kapil Sharma’s Cap’s Cafe: कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ कनाडा में चौथी बार चली गोलियां, कॉमेडियन को मिली धमकी (Shots Fired Kapil Sharma’s Kapil Sharma कनाडा Cafe Fourth Time, Actor Threaten By Unknown Deet Inside)

हाल ही में मिली खबरों के अनुसार कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Comedian -Actor Kapil Sharma) के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' (Cap's Caffe) के पास एक बार फिर से फायरिंग हुई है. कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में साल 2025 में पहली बार फायरिंग हुई थीं.और अब चौथी बार कॉमेडियन के कैफे को गोलियां दागी गई.

Kapil Sharma

मीडिया से प्राप्त खबरों के अनुसार कॉमेडी किंग - और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' के पास फायरिंग हुई है. ये फायरिंग कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर नहीं, बल्कि उनके कैफे के पास रेस्टोरेंट पर की गई. बिश्नोई गैंग के एक मेंबर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) के जरिये एक पोस्ट शेयर कर कपिल शर्मा को धमकी दी है.

Kapil Sharma's Cap's Cafe

कपिल शर्मा के कैफे के पास वाले कैफे पर फायरिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगी. ये पोस्ट टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के आदमी के अकाउंट से शेयर की है. कथित तौर पर ये आदमी बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया गया है. इस वायरल पोस्ट में लिखा- ‘चाय सुट्टा बार' कैफे पर गोली चली है. यह कैफे 'कैप्स कैफे' के बगल में है. हमारा इस कैफे को और कपिल शर्मा को ये संदेश है कि लाइन पर आ जाओ.

Kapil Sharma's Cap's Cafe

पोस्ट में कपिल शर्मा को वार्निंग दी है. लिखा है कि अगली बार 'चाय सुट्टा बार' की जगह पर तेरा 'कैप्स कैफे' और मुंबई वाला घर होगा. अगली बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे.

Kapil Sharma

जानकारी के लिए बता दें कि कपिल शर्मा के कनाडा वाले 'कैप्स कैफे' पर पहले तीन बार फायरिंग हो चुकी है. पहली बार जब कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई थी, तब इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. पहली बार फायरिंग पिछले साल जुलाई में, दूसरी बार अगस्त महीने में और तीसरी बार फायरिंग पिछले साल दिवाली से पहले हुई थी.

Share this article