Close

सलमान खान ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज, सभी फैंस को दी ये सलाह, बोले- टोपी किसी को पहनाओ नहीं (Salman Khan Advises All Topi Kisi Ko Pehnao Nahi Looks Handsome In New Photos)

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा सुर्खियों में बने रहने का कोई-न-कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं. हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज (Latest photos) शेयर की है, जो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं. इसी के साथ सलमान ने आज सुबह अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट देते हुए अपने फैंस का दिन बना दिया है. जी हां, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक न्यू पोस्ट शेयर कर हलचल मचा दी है. सुपर स्टार की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

वायरल हुई लेटेस्ट फोटोज में सलमान खान ने कैप पहनी हुई है और मुस्कुरा रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते सलमान ने कैप्शन में लिखा है- थिंकिंग ये है किसी भी फील्ड में सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ डिसीजन लो और सब भूल के आगे बढ़ो...और हां टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनने दो.

सलमान खान की इन तस्वीरें पर लोग और सेलेब्स जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं. अधिकतर लोगों ने रेड हार्ट वाले और फायर वाले इमोजी सेंड किए हैं, बहुत सारे लोगों ने लव यू भाई, लव यू भाईजान, माइंड ब्लोइंड और फायर लिखा है.

एक फैन ने तो लिखा कि भाई आपकी स्माइल बहुत अच्छी है बिल्कुल एक बच्चे के जैसी. दूसरे फैन ने लिखा है- भाई आज फुल मूड में है. तीसरे ने लिखा - आप बहुत ही फिट और हैंसम लग रहे हो. चौथे ने लिखा - भाईजान हमेशा की तरह फायर हैं...

Share this article