Close

सासु मां और ननद को सपोर्ट करने पहुंची आलिया भट्ट, ‘दादी की शादी’ की स्क्रीनिंग पर पति रणबीर के साथ आईं नज़र, स्टनिंग लुक से लूट ली महफ़िल (Alia Bhatt Shows Love for Mom In Law And Sister In Law, Graces ‘Daadi Ki Shaadi’ Screening, Stuns Everyone with Her Glamorous Look)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बड़ी बहन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. उनकी डेब्यू फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) 8 मई को थियेटर्स में रिलीज़ होने जा रही है. इस फ़िल्म ने रिद्धिमा के साथ उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी दिखेंगे.

फ़िल्म की रिलीज़ से पहले कल यानी 5 मई को 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग ('Daadi Ki Shaadi' Screening) रखी गई. कपूर फैमिली की बेटी डेब्यू करने जा रही है तो जाहिर है कपूर फैमिली के लिए ये बहुत बड़ा मौका था, इसलिए फैमिली और करीबी लोगों के लिए ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां आलिया भट्ट भी ननद रिद्धिमा और सास नीतू कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं. आलिया का ये जेस्चर अब फैंस का दिल जीत रहा है.

आलिया, रणबीर कपूर के साथ हाथ में हाथ डाले फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं और दोनों एक साथ इतने खूबसूरत लग रहे थे कि एंट्री करते ही दोनों ने महफ़िल लूट ली. इस मौके पर आलिया ऑल-ब्लैक आउटफिट में बहुत स्टाइलिश लग रही थीं. उन्होंने ब्लेज़र और वाइड-लेग्ड ट्राउज़र पहना था. टी-शर्ट और ट्राउजर में रणबीर काफी हैंडसम लगे. 

इससे पहले सासु मां और ननद को सपोर्ट करने के लिए आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का ट्रेलर भी शेयर  किया था, जिसमें उन्होंने ढेर सारे 'पॉपकॉर्न' और 'सेलिब्रेशन' इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की थी. आलिया के ये जेस्चर बताते है कि वो कितनी अच्छी बहू और भाभी हैं और अपनी फैमिली से कितना प्यार करती हैं.

इस मौके पर बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स भी रिद्धिमा को चीयर करने स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. इस मौके पर रेखा भी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा की पहली फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचीं. व्हाइट साड़ी में रेखा ने भी लाइमलाइट लूट ली.

बता दें कि 'दादी की शादी' फैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है. फ़िल्म में रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फ़िल्म 8 मई को रिलीज हो रही है.

Share this article