अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) टीवी शोज़ को जज तो करती ही हैं. इसके अलावा वो और उनकी पूरी फैमिली यूट्यूब व्लॉग भी बनाती हैं, जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ लाइफ एन्जॉय करते नज़र आते हैं,. पति परमीत सेठी (Parmeet Sethi) और दोनों बेटे आर्यमान (Aaryamann Sethi) और आयुष्मान (Ayushman Sethi) के साथ उनकी बॉन्डिंग उनके फैंस को बेहद पसंद आती है. आर्यमान और आयुष्मान का हालांकि एक्टर बनने का सपना अब तक पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनके व्लॉग्स भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं. अब अर्चना के छोटे बेटे ने अपने नए व्लॉग में एक खुशखबरी शेयर की है, जिससे पूरा सेठी परिवार खुशी से झूम उठा है.

कुछ ही महीने पहले बड़े बेटे आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी (Yogita Bihani) के घर में शिफ्ट हुई थीं और अब अर्चना के घर में छोटी बहू की भी एंट्री हो चुकी है. अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड का नाम समीक्षा शेट्टी (Samiksha Shetty) है, जो अब अपनी ससुराल में शिफ्ट हो चुकी हैं. छोटी बहू को घर में वेलकम (Archana Puran Singh welcomes Chhoti Bahu) करके अर्चना और परमीत खुशी से झूमते नज़र आए.

आर्यमन ने अपने नए व्लॉग में इस स्पेशल मोमेंट की झलक दिखाई है. वीडियो में आर्यमन, योगिता, आयुष्मान और समीक्षा के साथ उनके पुराने घर से उनका सामान लेने पहुंचे थे. सामान के बीच समीक्षा एक कॉफी मशीन उठाती हैं और कहती हैं ये दहेज है. इस पर आर्यमन कहते हैं कॉफी मशीन देखकर पापा बहुत खुश होंगे.

इसके बाद आयुष्मान अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सेठी हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने एकदम फिल्मी स्टाइल में अपनी होनेवाली दुल्हन की घर में एंट्री कराई. उन्होंने समिष्ठा को बांहों में उठाया और ससुराल में उनका गृहप्रवेश कराया. अर्चना बालकनी से ये नज़ारा देखकर खुशी से तालियां बजाने लगीं. आयुष्मान ने बताया कि उन्हें ये आइडिया अपने पापा से मिला. उन्होंने बताया कि जब परमीत और अर्चना की शादी हुई थी, तब परमीत अर्चना को गोद में उठाकर चार फ्लोर चढ़े थे, हालांकि आयुष्मान एक ही फ्लोर चढ़ पाए.

छोटी बहू के घर में आ जाने से पूरा सेठी परिवार एक्साइटेड है. उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं. वैसे उनकी खुशी की एक वजह ये भी है कि उनके घर जल्दी ही शहनाई बजनेवाली है. अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन अपनी मंगेतर योगिता से जल्दी ही शादी करनेवाले हैं. उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. फिलहाल उनका ये व्लॉग उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और फैंस सेठी फैमिली पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

